- जिलाधिकारी ने की पोर्टल की शिकायतों की समीक्षा
बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन प्रथम स्तर अधिकारी, जिलाधिकारी सन्दर्भ, ऑन लाइन डिफाल्टर, सम्पूर्ण समाधान दिवस सन्दर्भ, भारत सरकार पी0जी0 पोर्टल सन्दर्भ की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन डिफाल्टर सन्दर्भ में खण्ड विकास अधिकारी जसपुरा 05 डिफाल्टर, 54 सन्दर्भ लम्बित, तहसीलदार बबेरू 05 सन्दर्भ डिफाल्टर, 61 लम्बित, परियोजना अधिकारी डूडा 02 डिफाल्टर, 35 सन्दर्भ लम्बित, सहायक विकास अधिकारी नरैनी 04 डिफाल्टर, 13 सन्दर्भ लम्बित इसी र्प्रकार खण्ड विकास अधिकारी तिन्दवारी 01 डिफाल्टर, 24 सन्दर्भ लम्बित कुल विभिन्न विभागों द्वारा 34 सन्दर्भ डिफाल्टर और 256 सन्दर्भ लम्बित हैं।
इसी प्रकार ऑन लाइन डिफाल्टर एवं लम्बित सन्दर्भों की सख्या 21 डिफाल्टर, 62 सन्दर्भ लम्बित हैं। यह स्थित देख जिलाधिकारी नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिनों के अन्दर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये और यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने विभाग से आईजीआरएस सम्बन्धित सप्ताहिक बैठक कर गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। मीटिंग में अनुपस्थित निम्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा समीक्षा ना होने पाने की स्थित में स्पष्टीकरण कॉल किया गया है।
अधिशाषी अभियंता विद्युत शहरी/ग्रामीण एवं अतर्रा डिवीजन, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला, वरिष्ठ निरीक्षक बॉट एवं माप, प्राविधिक शिक्षा उ0प्र0 बांदा, सहकारिता बांदा, एम0ओ0आई0सी0 सी0एच0सी0 कमासिन, ए0डी0ओ0 पंचायत तिन्दवारी, ई0ओ0 तिन्दवारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, खान अधिकारी, ई0ओ0 मटौंध दो दिनों के अन्दर स्पष्ट करें कि किन परिस्थितियों में वे मीटिंग में अनुपस्थित हुए। वरिष्ठ निरीक्षक बॉट एवं माप अधिकारी का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिये।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.