नई दिल्ली/पीआईवी। जी 20 शिखर सम्मेलन और सीओपी 26 में भाग लेकर देश लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कम टीकाकरण कवरेज वाले जिलों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में कोविड के टीकों की पहली खुराक के 50 प्रतिशत से कम कवरेज और दूसरी खुराक के कम कवरेज वाले जिले शामिल होंगे। प्रधानमंत्री झारखंड, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय तथा अन्य राज्यों के कम टीकाकरण कवरेज वाले 40 से अधिक जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। इस मौके पर इन राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.