गांव के बुजुर्गों का करें सम्मान : रमेशचन्द्र

 

  • ग्राम जमालपुर में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बांदा। रविवार को जमालपुर के शिवालय में सर्वादय सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा एक जागरूक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें सैकड़ों ग्राम वासियों की उपस्थिति में संयोजक शिवम त्रिपाठी, मुख्य अतिथि हिमांशु सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं मुख्य वक्ता रमेश चंद पूर्व सीडीओ ने ग्रामीण नागरिकों को संबोधित किया गया तथा ग्राम वासियों का आवाहन किया गया कि गांव के बुजुर्ग ही गांव के भगवान होते हैं उनकी घर में देखभाल करें और सेवा की जाए। 

उन्हें वृद्ध आश्रम में ना भेजा जाए। जो गरीब परिवार अपने बुजुर्गों की सेवा ना कर सके उन्हें के लिए यह वृद्धाश्रम निरक्षित किया जा सके। बे सहाय हुए ग्रामीण युवाओं को नशे से बचाने की सलाह दी गई तथा अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में साड़ी वितरण, मास्क वितरण, सैंटाइजर वितरण किया गया। कार्यक्रम में अशोक वीर चौहान, इबाद सिद्दीकी मुल्लू अहमद शकील अहमद एवं सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ