चिल्ला में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, लोगों ने खूब की ख़रीदारी

चिल्ला/बांदा। दीपावली पर्व से पहले धनतेरस पर चिल्ला की बाजारों में खरीदारी को लेकर लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। दुकानों में लोग धनतेरस पर सोना, चांदी और वर्तन के अलावा पूजन सामग्री खरीदते दिखाई दिए। पर्व के मौके पर लोगों के हुजूम से व्यापारियों ने भी बेहतर कारोबार किया। चिल्ला कस्बों में धनतेरस को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। कोरोना के संकट से किसी तरह उबरते हुए इस बार व्यापारियों ने राहत की सांस ली। 

चिल्ला की मुख्य बाजार में सैकड़ों दुकानें सजाई गई हैं जिनमें पटाखे से लेकर बर्तन, मालाएं, मिठाइंया, इलेक्ट्रानिक्स उपकरण, मोबाइल और दीपावली की सामग्री मौजूद रही। बड़ी संख्या में आस पास के गांवों के लोगों ने व कस्बे में रहने वाले लोगों ने सुबह से शांम तक खरीदारी की। दुकानों के अंदर से सड़क तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। पर्व के मौके पर लोगों में खरीदारी के क्रेज को देखते हुए व्यापारी भी खुश हुए। उन्होंने भी अच्छी आमदनी हासिल की।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ