कैम्प लगाकर दिलाई भाजपा की सदस्यता

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ 

बांदा। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2021 के दूसरे दिन बाबू लाल चौराहा कमल आइसक्रीम पार्लर के सामने बाँदा नगर दक्षिणी, सेक्टर 3 बूथ 98 में सदस्यता कैम्प लगाया कैम्प की सुरुआत भाजपा जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षिति, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा श्रीमती वंदना गुप्ता, भाजपा विधि एवं कानून प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक मुदित शर्मा एडवोकेट, जिला मंत्री पंकज रैकवार, जिला मंत्री डा.रागनी शिवहरे, पूर्व कोषध्यक्ष विनय रजक, युवा मोर्चा बुन्देलखण्ड कानपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम प्रसाद सोनी, भाजपा व्यापर प्रकोष्ठ जिला संयोजक शिवपूजन ने सुरुआत की। जहाँ पर सैकड़ो की तादात में नव युवक युवतियों व नगर वासियो ने 7505403403 में मिस्ड कॉल मार कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

सदस्यता कैम्प का संयोजन नगर महामन्त्री लखन सिंह राजपूय ने किया साथ मे नगर उपाध्यक्ष इंदजीत राजपूत, नगर उपाध्यक्ष मनीष रैकवार, नगर उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, नगर मंत्री धनीराम, नगर मंत्री आलोक भारती, नगर मंत्री यशवन्त खंगार, नगर मंत्री लाला कुशवाहा, सेक्टर संयोजक हिमांशु गुप्ता, बूथ अध्यक्ष सीता राम, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मौर्य, प्रदीप सिंह नगर कार्यकरणी सदस्य आदि कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ