बीडीओ की कमीशनखोरी के विरोध में लामबंद हुए ग्राम प्रधान

  • बीडीओ नरैनी के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे
  • ब्लाक परिसर के कार्यालयों में कुन्डी जड़कर किया विरोध प्रदर्शन
  • क्षेत्रीय विधायक के समझाने के बाद भी नहीं माने प्रधान

नरैनी/बांदा। विभिन्न मांगो के सापेक्ष में ग्राम प्रधान संगठन के आह्वान पर ब्लाक परिसर में एकत्र हुए सभी मौजूदा गावो के ग्राम प्रधानों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित प्रधानों ने ब्लाक परिसर के अंदर मौजूद सभी कार्यालयों की ताला बंदी कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुचे क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर ने प्रधानों को समझाए जाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शन कर रहे प्रधान माने नही। लगातार प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान बीडीओ नरैनी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। साथ कमीशन खोरी बन्द किये जाने की मांग करते रहे। प्रदर्शन की सूचना पाकर ब्लाक परिसर पहुचे उपजिलाधिकारी सुरजीत सिंह ने ग्राम प्रधानों को समझाये जाने का प्रयास किया। 

इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी के स्थानान्तरित किये जाने की मांग सहित पांच सूत्रीय मांगों के सापेक्ष में राज्यपाल संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमे मनरेगा योजना के तहत कराये गए कार्या का तत्काल भुगतान, मिड डे मील का अधिकार, आंगनवाडी व एनम के साथ सह खाते खुलवाये जाने व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा कार्या में रुचि न लेने पर कार्यवाही के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्रभान यादव, चन्द्र पॉल सिंह पिपरहरी, रामप्रताप पुरैनिया राजकुमार बरकोला, कामता करतल, विमल अवस्थी, भैरम दीन पियार, रामसनेही सोनकर बदौसा, गंगादीन यादव महुई, व समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता दिनेश अनुरागी पल्हरी, ग्राम प्रधान मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ