बांदा के खास समाचार को पढ़ें मात्र दो मिनट में


अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ 

दबंग के चक की मेड़ तोड़ कर नाली को अपने खेत में मिलाया

पैलानी/बांदा। प्रदेश की योगी सरकार दबंगों से अवैध जमीन के कब्जे हटवा आ रही है और कई प्रकार के प्रयास भी कर रही है लेकिन उनके ही कर्मचारीयो के द्वारा दबंगों का ही सहयोग किया जाता है। आपको बता दें कि पूरा मामला पैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदवारा गांव का है जहां के रहने वाले देवकीनंदन पांडेय एडवोकेट ने उपजिला अधिकारी पैलानी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पीड़ित के पिता दिव्यांग हैं पड़ोस के ही चक धारक रमइया गुंडा ईवा दबंगई के बल पर पीड़ित के पिता चेक को अपने खेत में मिला लिया है मना करने पर उक्त चक धारक गांव के ही राम भजन की तरह फर्जी बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दे रहा है पीड़ित ने उपजिलाधिकारी पैलानी को प्रार्थना पत्र देकर उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नाली को खेत से हटवाए जाने की मांग की है।

नवागंतुक थानाध्यक्ष ने कार्यभार किया ग्रहण 

कमासिन/बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कमासिन प्रभारी निरीक्षक के पद पर बबेरू कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार नागर को कमासिन थाना अध्यक्ष नियुक्त किया है नागेंद्र कुमार नागर ने आज कमासिन थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है पूर्व प्रभारी निरीक्षक राम आसरे सरोज का तीन वर्ष का जनपद में कार्यकाल पूरा हो जाने के कारण आईजी के० सत्यनारायण द्वारा हमीरपुर जनपद के लिए स्थानांतरण किया गया था बृहस्पतिवार को थाना परिसर में रामाश्रय सरोज को विदाई दी गई है।

शोकसभा में दी श्रद्धांजलि

बांदा। शनिवार को समाचार पत्र विक्रेता संघ के द्वारा शोक सभा आयोजित की गई। जिमसें मटौंध कस्बे के निवासी संजय तिवारी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। समाचार पत्र विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में उनके आवास पर एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा को शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके में संरक्षक राजकुमार भरत बाबू गुप्ता अनिल राजपूत हबीब अहमद मलखान कबीर कमलेश कुमार आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इंटर कालेज के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली 

तिंदवारी/बांदा। तिंदवारी के सत्यनारायण इंटर कॉलेज के छात्र-छात्रों ने आज शनिवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। इस दौरान युवाओं को मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित किया। कहा स्वच्छ लोकतंत्र के लिए मतदाताओं को मतदान का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।तिंदवारी कस्बे के सत्यनारायण इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अवधेश कुमार व मातादीन के नेतृत्व में इंटर कॉलेज से निकल कर पूरे कस्बे में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों ने सभी लोगों को मतदान की उपयोगिता बताई। कहा स्वच्छ व मजबूत लोकतंत्र के लिए हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। छात्रों के इस प्रयास को लोगों ने सराहा व मतदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर इंटर कॉलेज के अध्यापक डॉक्टर कुलदीप तिवारी,लाल बिहारी कुशवाहा,अवधेश शर्मा,इंद्रजीत सिंह,अवधेश शर्मा,सन्दीप गुप्ता,मनोज पटेल सहित इंटर कालेज का पूरा स्टाप व शिवानी सोनी, प्रकृति, साधना, जया, प्रतीक्षा, रोहित, अभिषेक, रियाज, ओमप्रकाश, नीरज यादव,राजेश सहित कई छात्र-छात्रा शामिल रहे।

भाजपा के सदस्यता महाअभियान को लेकर पूर्व मंडल अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण 

बबेरु/बाँदा। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता महाअभियान को लेकर वृक्षारोपण किया गया। जिसमें वृक्षारोपण कर सभी पदाधिकारियों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी गण मौजूद रहे। बबेरू के सुखदेव सिंह लवकुश पीजी कालेज के पास भारत के गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशन पर भाजपा के पदाधिकारियों के द्वारा सदस्यता महा अभियान चलाया जा रहा है। उसी परिप्रेक्ष्य में शनिवार को बबेरू के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम जी मिश्र के नेतृत्व में अपनी पुत्री समृद्धि मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों के साथ लगभग एक दर्जन पौधे लगाकर सभी पदाधिकारियों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने के लिए सभी को संदेश दिया। इस मौके पर प्रखंड किसान मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्रवण द्विवेदी, कार्यकर्ता रामखेलावन मिश्रा, एडवोकेट अंबुज द्विवेदी, राजेंद्र तिवारी, कन्हैया लाल कुशवाहा, अभिषेक मिश्रा, सत्यम मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

गडरिया के लेखपाल व कानूनगों ने बेची सरकारी जमीन

  • उच्चाधिकारियों ने ग्रामीणों ने की शिकायत 

बाँदा। प्रदेश की योगी सरकार दबंगों से अवैध जमीन के कब्जे हटवाने के लिए तमाम तरह के प्रयास कर रही हैं लेकिन जब उनके ही कर्मचारी लोगो को अवैध जमीनों में कब्जा दिला रहे तो योगी सरकार उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रही हैं।बाँदा जनपद के पैलानी तहसील में इन दिनों एक मामला खूब प्रकाश में आ रहा जो कि तहसील क्षेत्र के गड़रिया गांव का हैं।जहाँ के ग्रामीण रजमुनी त्यागी ने गांव के कई ग्रामीणों के साथ आज पैलानी तहसील में बताया कि उनके गांव के कानूनगों राजबहादुर तथा लेखपाल मंजीत के द्वारा गांव समाज की जमीन में लोगो से मोटी रकम लेकर उनको कब्जा दिलवाया जा रहा है तथा मना करने पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है तथा झूठे मुकादमें में फसाने की धमकी भी दी जा रही हैं।ग्रामीण रजमुनी त्यागी ने बताया कि उसके द्वारा उपजिलाधिकारी पैलानी, जिला अधिकारी बाँदा तथा कमिश्नर चित्रकूट धाम मंडल से दोनों कर्मचारियों की शिकायत की थी उसके लिए आज पैलानी के तहसीलदार द्वारा बुलाया गया था बयान के लिए लेकिन काफी समय होने के बाद भी अभी तक उनके बयान नही लिए गए हैं।

निर्धारित समय से तीन घंटे पहले बंद होता है चरका के विद्यालय

  • वीईओ को नही पता है प्रधानाध्यपको के नाम

कमासिन/बांदा। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था की दुर्दशा किसी से छिपी नही है प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों द्वारा मनमानी रवैया अपनाया जा रहा है, विद्यालय जहा एक घण्टे बाद खुलते हैं वही तीन घण्टे पहले बंद भी हो जाते हैं ऐसा ही मामला पड़ताल के दौरान पूर्व व प्राथमिक विद्यालय चरका का सामने आया है जो गुरुवार को 12 बजे ही दोनों विद्यालयों में ताला लटका मिला, मौके पर पहुची मीडिया टीम को दोनों विद्यालयों के बच्चे बाहर खेलते मिले मौके पर मौजूद कक्षा 8 के छात्र प्रिंस ने बताया कि अधिकांशत स्कूल इसी तरह अनिमियता बंद रहते हैं।

इसके अलावा कक्षा 7 के छात्र अंकित ने बताया कि आज विद्यालय में मात्र अनुदेशक अम्बिका प्रसाद आये थे, जो 12 बजे ही स्कूल बंद कर चले गये प्रधानाध्यक राजकरन व सहायक अध्यापक राहुल रोड़ा आये ही नही है विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष के पति ललक प्रसाद ने भी बातचीत के दौरान बताया कि दोनों विद्यालयों की यही दुर्दशा है समय से न आना व समय से पूर्व स्कूल बंद कर देना यहाँ के मास्टरों का आये दिन का खेल है और यहाँ कार्यरत सभी शिक्षक विद्यालयों में उपस्थिति नही रहते कभी एक कभी दो अदलाबदली करते हुए स्कूल आते हैं। 

स्कूल बंद के होने के सम्बंध में जब खंडशिक्षा अधिकारी जगत सिंह राजपूत से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि विघालय बंद होने की मुझे कोई जानकारी नही है न तो मेरे पास कोई शिकायत आई है ततपश्चात यह पूछा गया कि पूर्व व प्राथमिक विद्यालयो के प्रधानाध्यपको का क्या नाम है तो उन्होंने बताया कि मुझे प्रधानाध्यपको के नाम नही मालूम है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यपक राजकरन से जब विघालय बंद होने के सम्बंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया मैं और सहायक अध्यापक राहुल रोड़ा अवकाश में थे।

स्कूल अनुदेशक अम्बिका ने खोला था बहाने बाजी बताते हुये तबियत खराब होने के कारण तीन घंटे पहले स्कूल बंद कर घर चले गये थे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय 12 बजे ही बंद हो जाने के जब प्रधानाध्यपक उमेश सिंह से पूछा गया तो उन्होंने सटीक बहाने बाजी की और बताया कि मेरे अलावा दो सहायक अलख राय श्रीवास्तव व मोहमद तारिक अवकाश में थे, केवल शिक्षामित्र रामसुमेर ने स्कूल खोला था हो सकता है उसकी भी तबियत खराब हो गई हो और स्कूल बंद कर चला गया था।


The Psychology of Money

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ