सामान्य जाति का होने के बाद पिछडा वर्ग का प्रमाण पत्र बनवा बना प्रधान, ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार ने जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने की कार्यवाही
नरैनी /बांदा। सामान्य वर्ग का होते हुए ग्राम प्रधान कबौली ने पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र बनवा सीट पर तो कब्जा जमा लिया पर अब वह गले का फांस बनता दिख रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच में पद और प्रतिष्ठा दोनो जाते दिख रही है। हल्का लेखपाल द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र की आख्या रिपोर्ट देने से प्रधानी में खतरे के बादल मडरा गये है। तहसील क्षेत्र नरैनी के कबौली गांव में हाल ही में हुए ग्राम पंचायत का चुनाव पिछडी जाति के लिए आरक्षित थी। गांव के ही असफाक अहमद मोमिन जाति दर्शाकर पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र हथियाकर चुनाव लड़ा और जीत भी हाशिल कर ली। उस समय भी ग्रामीणों ने जाति को लेकर काफी विरोध किया था लेकिन चुनावी शोर में सब कुछ दबकर रह गया था। ग्रामीणों ने अब फिर से आवाज उठानी शुरू कर दी है। जिसकी जांच में प्रमाण पत्र फर्जी घोषित हो गया है।
शिकायतकर्ता तौफीक रजा पुत्र जुनैद कबौली निवासी ने हुई जांच ब्यौरा देते हुए बताया कि गांव में मोमिन अंसार जाति का कोई नही है। ग्राम प्रधान अशफाक अहमद ने गलत तथ्य पेश कर जाति प्रमाण पत्र बनवाया था। वर्तमान प्रधान अशफाक अहमद 2010 में जब प्रधान बना तब उसने उस समय चुनाव आयोग को अपनी जाति सामान्य बताई और 2015 में ग्राम पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी अकबरी खातून की जाति सामान्य बताई लेकिन फिर से जब 2021 में ग्राम पंचायत के चुनाव में पर्चा दाखिल किया तो वह अपनी जाति पिछड़ा वर्ग का बता चुनाव लड़ गया और प्रधानी की सीट में कब्जा भी जमा लिया।
जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है यह व्यक्ति बार-बार अपनी जाति बदलकर चुनाव लड़ता है। इनके पूर्वज छेदा खां ग्राम गौर शिवपुर तहसील नरैनी के निवासी थे। जो पठान जाति के सामान्य वर्ग से थे। तौफीक रजा ने बताया कि जांच में हल्का लेखपाल ने मोमिन अंसार का पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जांचोपरांत निरस्त करते हुए रिपोर्ट तहसीलदार को दी है। राजस्व निरीक्षक की मिली रिपोर्ट पर 29 अक्टूबर 2021 को तहसीलदार ने असफाक अहमद व उसकी पत्नी के निर्गत जाति प्रमाण पत्रों को निरस्त करने की प्रथक से कार्यवाही की गयी है।
खाद न मिलने से परेशान हो रहे किसान, बिना खाद के पिछल रही हैं बुवाई
जसपुरा/बांदा। जसपुरा ब्लाक क्षेत्र के किसान खाद न मिलने के कारण परेशान हैं,खाद की कमी के चलते उनकी बुवाई पिछल रही हैं।खाद के लिए किसान परेशान होकर उपजिलाधिकारी की चोखट में भी गुहार लगा चुका हैं लेकिन वहाँ से केवल कोरे आश्वासन ही मिला है। किसानों के द्वारा उपजिलाधिकारी पैलानी को लिखित रूप से पत्र देकर समस्या के समाधान का अनुरोध किया गया था। जिसमे उपजिलाधिकारी पैलानी ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया गया था। उसके बाद कुछ खाद आई थी जो कि सब किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में नही थी।कानाखेड़ा के किसान छोटू सिंह ने बताया कि दो बार एक-एक ट्रक खाद आई हैं, जो इतने बड़े क्षेत्र के लिए ऊँट के मुंह में जीरा जैसा है। शेखुपुर के किसान संतराम ने बताया कि खाद न मिलने के कारण उसकी बुवाई पिछल रही हैं।
सफाई कर्मचारी संघ के सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष बने राजेश
जसपुरा/बांदा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा बाँदा के ब्लॉक जसपुरा इकाई का आज रविवार को जसपुरा ब्लॉक सभागार में निर्वाचन सम्पन्न हुआ।जिसमें सर्वसम्मति से राजेश को ब्लॉक अध्यक्ष,बरमदीन को ब्लॉक महामंत्री तथा रामराज को ब्लॉक कोषाध्यक्ष चुना गया।उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा बाँदा के ब्लॉक जसपुरा इकाई का पूरा चुनाव संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ।जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही पदों के नामांकन भराए गए हैं, जिसमे से तीनों पदों के लिए एक-एक व्यक्ति के ही नामांकन होने की वजह से तीनों को निर्विरोध घोषित किया गया है।जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस ब्लॉक में 44 सफाई कर्मचारी हैं जिसके सापेक्ष 27 सफाई कर्मचारी ही उपस्थित रहे।
पाथा माई मंदिर के प्रांगण में मेला व दिवारी नृत्य का आयोजन किया गया
जसपुरा/बांदा। जसपुरा ब्लाक क्षेत्र के गडौला के पाथा माई मंदिर के प्रांगण में तीज को मेला व दिवारी नृत्य का आयोजन किया गया।गडौला गांव बने पाथा माई मंदिर में प्रत्येक वर्ष दीपावली के बाद कि तीज को मेला व दिवारी नृत्य का आयोजन किया जाता है,जो आज रविवार को था।पाथा माई के मंदिर परिसर में गडौला तथा आस पास के गांवों की महिलाएं,बच्चों व बच्चीयों ने एक ओर मेले का लुफ्त उठाया तो दूसरी ओर युवकों तथा बुजुर्गों ने दिवारी नृत्य का।मेले में देवी मां के भक्तों द्वारा सभी माता रानी के भक्तों को मिष्ठान वितरित किया गया।मेले में आने वाले सभी भक्तों ने माता रानी की पूजा अर्चना कर मेले व दिवारी का आनन्द लिया।
ट्रैक्टर से भिड़कर बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
बबेरु/बाँदा। बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को पुलिस के द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर तीनों घायलों गंभीर हालत में को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बबेरू कस्बे के औगासी रोड बेषणा खेर के पास रविवार की दोपहर प्रमोद पुत्र गया प्रसाद (30) निवासी अमलीकौर थाना तिंदवारी अपने पिता गया प्रसाद (60) वर्ष और दोस्त दलजीत निषाद पुत्र सभाजीत (30) निवासी कोर्रा कनक थाना ललौली जनपद फतेहपुर के साथ बाइक में सवार होकर अतर्रा तहसील क्षेत्र के अधरोरी गांव अपनी बहन के लिए रिश्ता देखने जा रहे थे, तभी बेषणा खेर के पास ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर बैक कर रहा था। और बाइक सवार जाकर ट्रैक्टर से भिड़ गए, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरु में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
पैलानी तहसील क्षेत्र के सभी बूथों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू
पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के सभी बूथों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू किया गया हैं। आने वाले विधानसभा के चुनाव के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर नवम्बर माह में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम होना है। उसी के सापेक्ष आज रविवार को पैलानी तहसील क्षेत्र के सभी बूथों में कैम्प लगाकर नए मतदाता जोड़े गए, तो कई मतदाताओं के नाम काटे भी गए। तहसील क्षेत्र के सभी बूथों में तहसील प्रशासन द्वारा जा जाकर निरीक्षण किया गया। बता दें कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम पूरे नवम्बर माह के प्रत्येक रविवार को लगेगा। जिसमे से जिस किसी को भी नाम बढ़वाना हो या किसी के नाम को कटवाना हो या मतदाता सूची से सम्बंधित कोई समस्या हो वह नवंबर माह के प्रत्येक रविवार को अपने अपने बूथों में जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.