- हमको हमारी संस्कृति हमारी परंपरा का अनुसरन करना होगा- पूर्व विधायक दलजीत सिंह
- इतिहास आज भी हमारे गौरव और परंपरा का प्रतीक है
बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा तिंदवारी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक दलजीत सिंह पहुंचे! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मलखान सिंह "दद्दा" का अभिनंदन मंच साझा करते हुए पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों दुर्व्यस्नो, तथा आपसी मतभेद भूलकर आपसी एकजुटता पर जोर दिया। सिंह ने कहा की जब तक हम आपस में एक दूसरे को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मतभेद करते रहेंगे समाज के लोग आगे नहीं बढ़ सकेंगे जाति धर्म और राजनीति से प्रेरित मानसिकता को त्यागना ही हमारी पहचान होगी। हमको हमारी संस्कृति हमारी परंपरा का अनुसरन करना होगा जिसका इतिहास आज भी हमारे गौरव और परंपरा का प्रतीक है इस मौके पर श्री बादशाह सिंह पूर्व मंत्री, लवलेश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, जयराम सिंह बछेवरा, भरत सिंह जिला पंचायत सदस्य, सहित सैकड़ों क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारीगण समारोह में मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.