राजेश शास्त्री, संवाददाता
सिद्धार्थनगर। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। समाज का हर वर्ग भाजपा से जुड़ने का इच्छुक है । क्योंकि भाजपा विकास की राजनीति करने वाले राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं का संगठन है। उक्त बातें प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने मंगलवार को नगर पंचायत बिस्कोहर में कैंप लगाकर विधानसभा क्षेत्र इटवा में भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा ।
डॉo द्विवेदी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने का संकल्प लेकर सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास की नीति को ले करके भारत को एक सशक्त और समृद्ध देश बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इसलिए जहां एक तरफ अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मन्दिर निर्माण जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने तथा तीन तलाक के काले कानून को खत्म करने का काम हुआ।
वहीं दूसरी तरफ मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, हर- गांव और हर-घर बिजली, हर घर नल तथा बनाने का काम हो रहा है। इसी प्रकार प्रदेश की योगी सरकार ने भी मिशन रोजगार के अंतर्गत 5 लाख युवाओं को रोजगार देकर, हर गांव को पक्की सड़क से जोड़कर, बाढ़ राहत और कोविड के रोकथाम का सराहनीय प्रयास कर के तथा सबको आवास, सबको शौचालय और बिजली तथा कानून व्यवस्था में सुधार कर के प्रदेश की जनता के हृदय में अपना स्थान बना लिया है।
इसलिए समाज का हर वर्ग पार्टी से जुड़ना चाहता है और पार्टी कार्यकर्ता सबको सम्मानजनक ढंग से आमंत्रित करके सदस्य बनाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री अजय गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष बिस्कोहर श्रवण गिरी, सुधीर त्रिपाठी, विनोद वर्मा, विराट पांडेय, डॉ राजमणि दूबे, विद्या प्रकाश मौर्य, मिंटू मिश्र, अजय यादव, अटल प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.