बांदा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा का सप्तम दीक्षान्त समारोह दिनांक 08 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। यह दिक्षान्तसमारोह विश्वविद्यालय कि कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंन्दीबेन पटेल जी की अध्यक्षता मे सम्पन्न होगा। इस दीक्षान्त समारोह का आयोजन उद्यान महाविद्यालय के बहुउद्देशीय हाल मे किया जाना प्रस्तावित है। दीक्षान्त समारोह से संबंधित सभी तैयारियाँ विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर कराया जा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय बांदा के कुलसचिव डा0 एस0 के0 सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 प्रोटोकाल के दृष्टिगत सभी कार्यक्रम एवं उसकी तैयारियाँ करायी जा रही है। उपाधि धारक छात्र एवं छात्राएं, अभिभावक एवं अन्य आगुन्तकां को कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुसार कार्यक्रम मे सम्मलित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
डा0 एस0 के0 सिंह ने बताया कि इस वर्ष दीक्षान्त समारोह में कुल 182 छात्र एवं छात्रायें कृषि, उद्यान एवं वानिकी विषयों के स्नातक तथा कृषि व उद्यान विषयों के उत्तीर्ण परास्नातक के छात्र एवं छात्रायें उपाधि ग्रहण करेंगें। जिसमें कृषि स्नातक मे 53, उद्यान स्नातक मे 53, वानिकी स्नातक में 30, कृषि परास्नातक के विभिन्न विषयो में कुल 29 तथा उद्यान परास्नातक के विभिन्न विषयो मे 17 छात्र एवं छात्राएं कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की माननीया राज्यपाल श्रीमती आनंन्दीबेन पटेल के करकमलों से उपाधि के साथ साथ दीक्षा ग्रहण करेंगे। इसके अतिरिक्त सभी विषयों के स्नातक एवं परास्नातक के छात्र एवं छात्राओं को कुल 34 मेरिट प्रमाण पत्र भी दिये जायेगें। डा0 सिंह ने बताया कि इस दीक्षान्त समारोह में कोविड-19 को ध्यान मे रखते हुए अतिथियों एवं अन्य को मुख्य हाल मे प्रवेश दिया जायेगा। सभी को मास्क लगाना, सामाजिक दूरी बनाये रखना तथा हाथों को समय समय पर सेनेटाइज करना आवशयक होगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीक्षान्त समारोह मे विभिन्न डिग्री प्रोग्रामों के मेधावी छात्रों को माननीया कुलाधिपति महोदया द्वारा डिग्री एवं मेडल प्रदान किया जायेगा। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय, प्रो0 नरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सभी उपाधि धारक छात्रों को दीक्षोपदेश भी दिया जायेगा। इस अवसर पर सभी महाविद्यालयो के प्रध्यापकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहेगें।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.