Banda News : हाथरस की बेटी की स्मृति दिवस दिवस पर दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि


अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ 

बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी के निर्देशानुसार हाथरस में बाल्मीकि समाज की बेटी के साथ हुए बलात्कार के बाद उसे दफना देने के मामले पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय बांदा के सामने द्वीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय करन यादव, कोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, अशोक सिंह गौर, ओमनारायण त्रिपाठी, विदित विद्यासागर तिवारी, बीरेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा द्वारिका यादव सहित एक दर्जन लोग मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ