बबेरू/बांदा। बांदा जिला अधिकारी के निर्देशानुसार बबेरू क्षेत्र के उमरहनी गांव में विकासखंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बबेरू क्षेत्रीय विधायक के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पशु चिकित्सकों के द्वारा पशुओं की बीमारी के बारे में पशु पालने में होने वाले लाभ के विषय में जानकारी दिया, वही पशुओं की बीमारी से संबंधित निशुल्क दवा वितरण की गई। बबेरू ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत उमरहनी गांव पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप पशु चिकित्सा अधिकारी बबेरू डॉ लाखन सिंह के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में बबेरू क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह रहे। वही इस शिविर की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरि कल्याण सिंह के द्वारा किया गया। उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ लाखन सिंह के द्वारा ग्रामीणों को पशुओं के अन्ना प्रथा, कृत्रिम गर्भाधान के विषय में विस्तृत ग्रामीणों को जानकारी दिया।
वही पशुओं के बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए, उनके उपचार के लिए भी बताया, और पशुओं को पालने में होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दिया। और सरकार के द्वारा चलाए जा रहे पशुओं की योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। वही पशु चिकित्सकों के द्वारा ग्राम वासियों को पशुओं की बीमारी हेतु निशुल्क दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान हरि कल्याण सिंह के द्वारा क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा व भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ लाखन सिंह आभार प्रकट किया वहीं बताया ग्राम वासियों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का ग्रामवासी लाभ लें इसको लेकर मेरे द्वारा ग्राम वासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जानकारी देता रहता।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.