Banda News : पत्रकारों के उत्पीड़न से निजात के लिए कलमकारों का प्रदर्शन

  • अन्तर्राष्ट्रीय प्रेस परिषद के माध्यम से जनपद बांदा के पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

बाँदा। अंतरराष्ट्रीय संगठन प्रेस परिषद के माध्यम से बांदा जनपद के पत्रकारों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। पत्रकारों ने बताया कि आए दिनों पत्रकारों की हत्या, धमकी, अपमान, झूठे मुकदमा लिखा जाता है जिसके कारण आज सभी पत्रकार से मांग करते है कि निम्न लिखित माँगे पर कार्यवाही की जाय और कार्यवाही से परिषद के द्वारा निम्नलिखित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। डीएम को दिये ज्ञापन में केद्र और राज्य सरकार सीघ्र पत्रकार सुरक्षा कानून बनाये और लागू करे, 2-पत्रकार पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस हो, 3-पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज होने से पहले जाँच किसी सक्षम अधिकारी से की जाय दोषी पाये जाने पर मुकदमा दर्ज हो, 4-पत्रकार को गिरफ्तार करने से पहले जिस संस्था से काम कर रहा है उस संस्था के सम्पादक से अनुमति ली जाये तब गिरफ्तार किया जाय। 

पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने पर कम से कम तीन साल की सजा, और मार पीट करने पर सात साल की सजा और हत्या करने पर फॉसी की सजा का नियम बनाये सरकार और जमनत ना दी जाय तब तक मुकदमा चले। सभी पत्रकारो को रेल बस हावाई यात्रा निःशुल्क दी जाय। पत्रकारो को टोल टेक्स माफ किया जाय। पत्रकार की हत्या होने पर एक करोड केंद्र और एक करोड राज्य सरकार तथा पत्रकार के परिजनो को एक नौकरी, तथा अभियुक्त से पचास लाख रुपये वसूल कर हत्या के 30 दिन के अन्दर पत्रकार के परिजनो को दिया जाय। पत्रकार को सरकारी अर्ध सरकारी, प्राइवेट तथा सभी अस्पतालो मे निःशूल्क इलाज करने का आदेश केद्र और राज्य सरकार जारी करे। 

पत्रकारों के परिजनों को सरकारी नौकरी में अगरक्षण दिया जाय।पत्रकारो का कर्जा माफ किया जाय। पत्रकारों का बिजली बिल आफिस का माफ किया जाय,और घर का ऑफ किया जाय पत्रकारो को सरकार द्वारा एक दो पहिया वाहन निःशुल्क दिया जाय।पत्रकारो को बिना किसी जमानत के एक लाख से एक करोड तक कर्ज दिया जाये दिना व्याज के। पत्रकार को समाचार कबरेज करते समय व्यवधान डालने पर उस अधिकारी कर्मचारी को शीघ्र पद मुक्त किया जाय। आदि माँगो पर सरकार विचार करे, यदि माँगे नही मानती है सरकार तो अन्दोलन किया जायेगा। इस मौके पर अमोद कुमार, श्रीकांत श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह थापा, पूरन राय, नवीन मिश्रा, अमर सिंह यादव, दिनेश, राजकुमार अविनाश दीक्षित, राहुल द्विवेदी, राजेश पांडे, शिवाकांत अवस्थी सुरेश साहू, साकेत अवस्थी, राज नारायण तिवारी, अतुल गुप्ता, फैयाज़ खान आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ