• पूर्व विधायक के भाई ने लिया संतो का आर्शीवाद

बांदा। रविवार को विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी के मरौली गांव में परम संत सज्जनदास महाराज की प्रेरणा और अगुवाई में आयोजित विशाल संत सम्मेलन एवं भंडारे में पूर्व विधायक दलजीत सिंह के छोटे भाई नंदू सिंह पहुंचकर संतों का आशीर्वाद ग्रहण किया। उपस्थित जनसमुदाय का अभिवादन वंदन किया। भण्डारे में क्षेत्र के कई गांव से आए हुए श्रद्धालुओं का काफी जमावड़ा रहा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का सफल संचालन समस्त क्षेत्रीय ग्रामीण समाजसेवियों द्वारा सहयोग भावना के साथ संपन्न किया गया। पूर्व विधायक दलजीत सिंह के छोटे भाई नंदू सिंह द्वारा आयोजक समिति का उत्साह वर्धन एवं सहयोग किया गया। इस अवसर पर मुन्नीलाल यादव, सन्तोष यादव पूर्व प्रधान मरौली, धीरेन्द्र यादव, महेंद्र सिंह, राहुल, निलेश सिंह,वीरेंदर सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी पूर्व विधायक मीडिया प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने दी है।