- जिलाधिकारी ने बैठक में दिए निर्देश
बांदा। आगामी विधानसभा चुनाव में वाहनां के उपयोग में लिये जाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रविवार को स्कूल, कालेजों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने स्कूल संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए स्कूल के फिटनेस हो चुके वाहनों को प्रयोग में लाया जायेगा। विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए स्कूलों के प्रबंधक अपने-अपने वाहनों की जल्द से जल्द फिटनेस करा लें। विधानसभा चुनाव में वाहनों को सही तरीके से प्रयोग किया जायेगा। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट, सहायक संभागीय परिवाहन अधिकारी,डीआईओएस, बीएसए, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.