Barabanki News : सिल्हौर घाट का 20 जनवरी से होगा अनिश्चितकालीन धरना

प्रतीकात्मक चित्र

भक्तिमान पाण्डेय

बाराबंकी। बनीकोडर क्षेत्र के सिल्हौर स्थित गोमती नदी सिल्हौर घाट पर सेतु निगम द्वारा बनाया जा रहा पक्का पुल निर्माण में अधिकृत भूमि के मूल्यांकन से असंतुष्ट किसानों ने 20 जनवरी से घाट पर ही अनिश्चितकालीन धरना दिए जाने का एक पत्र एसडीएम रामसनेहीघाट को दिया है। जिसमें भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष की तीन बिंदुओ पर मांग है। 

मामला रामसनेहीघाट तहसील असंद्रा थाना क्षेत्र के सिल्हौर स्थित गोमती नदी सिल्हौर घाट का है। जहां इन दिनों सेतु निगम द्वारा पक्का पुल का निर्माण जारी है। जिसमें रामसनेहीघाट तहसील कर्मियों द्वारा किसानों की भूमि अधिकृत की गई। लेकिन इस मूल्यांकन से किसान असंतुष्ट है। जिससे भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष बनीकोडर राजकरन वर्मा के नेतृत्व में एक ज्ञापन एसडीएम रामसनेहीघाट विजय कुमार को दिया है। 

जिसमें कहा गया है कि गाटा संख्या 717, 718, 925, 926, 932 व 936 की भूमि पर दर्जनों महुआ, शीशम समेत अन्य बेशकीमती पेड़ों का मूल्यांकन राजस्व कर्मियों ने नहीं किया। जिससे किसान का नुकसान हो रहा है। उधर सुबेहा मवई मार्ग किनारे की भूमि नए सर्किल रेट पर मुआवजा ना देकर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। जिससे ब्लॉक अध्यक्ष ने नए सर्किल रेट पर मुआवजा देने व वृक्षों का मूल्यांकन किए जाने को लेकर 20 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ