| डा. एके श्रीवास्वत |
- डाक्टर की सलाह पर अमल से मरीज हो रहे ठीक
- घर पर मरीजों की मुहैया कराई जा रही मेडिकल किट
- स्वास्थ्य टीम फोन पर मरीज का ले रही हालचाल
अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
बांदा। कोविड-19 के मामले बढ़ जरूर रहें हैं लेकिन पहली दो लहर जैसी गंभीर स्थिति संक्रमितों में इस बार नहीं देखी जा रही है। बहुत से लोगों में तो कोई खास लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, फिर भी उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आ रही है। ऐसी स्थिति में घर पर ही रहकर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए और डाक्टर की सलाह से कोरोना को आसानी से मात दिया जा सकता है। ऐसे बहुत से मरीज घर पर रहकर कोरोना संक्रमण से निजात पा रहे हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके श्रीवास्वत ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय के निर्देश के बाद जनपद में इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल सेंटर से होम आइसोलेशन के पात्र मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। किसी होम आइसोलेटेड मरीज के लक्षण युक्त हो जाने या उसे चिकित्सकीय सहायता की जरूरत होने पर इलाज व संदर्भन की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा जन सामान्य को कोविड से बचाव के उपायों और कोविड की जांच व इलाज की उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। चिकित्सीय सलाह की सुविधा पूरे समय के लिए उपलब्ध है। जनपद में फिलहाल 239 मरीज एक्टिव हैं।
राजकीय मेडिकल कालेज कालेज परिसर में अपने रिश्तेदार के घर आई 25 वर्षीया शिखा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वह यहां घूमने आई थी। लेकिन कोविड जांच के बाद वह पाजिटिव हो गई। उसे रिश्तेदार के घर पर ही मेडिकल किट मुहैया करा दी गई थी और दिन में तीन-चार बार स्वास्थ्य टीम द्वारा फोन पर हालचाल भी लिया और आक्सीजन लेवल की भी जानकारी ली गई। डाक्टर के परामर्श के बाद अब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गई है।
कोविड से बचाव एवं सावधानियां
- हमेशा मास्क का इस्तेमाल करें।
- मास्क को ठीक तरह से पूरे मुंह व नाक को ढकते हुए लगाएं।
- सोशल डिस्टेंसिंग (छह फुट की दूरी) का पालन करें।
- अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।
- लक्षण आने पर खुद को परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रखें और जांच कराएं।
- बार-बार साबुन-पानी से अच्छी तरह से हाथों को धुलते रहें।
- समय से कोविड टीकाकरण जरूर कराएं।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.