BANDA NEWS : ब्लाक में कैंप लगाकर अधिकारी व कर्मचारियों को प्रिकाशन बूस्टर डोज लगाया गया

BANDA NEWS: Officers and employees were given publication booster dose by setting up camp in the block

 अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

बबेरु/बांदा। बबेरू ब्लाक में स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा कैंप लगाकर अधिकारी व कर्मचारियों को वैक्सीनेशन का अंतिम प्रिकॉशन बूस्टर डोज लगाया गया है। जिसमें सभी कर्मचारी व अधिकारियों को प्रिकॉशन बूस्टर डोज लगाया गया। मामला बांदा जनपद के बबेरू खंड विकास अधिकारी कार्यालय का है। जहां पर बांदा जिला अधिकारी अनुराग पटेल के निर्देशानुसार सभी कर्मचारियों को जिनका वैक्सीनेशन हो चुका है, उसका अंतिम में प्रिकॉशन बूस्टर डोज लगवाने के निर्देश दिए गए थे। जिसको लेकर आज बबेरू खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर समस्त कर्मचारियों अधिकारियों को कैंप लगाकर प्रिकॉशन बूस्टर डोज लगवाया जा रहा है। 

जिसमें सफाई कर्मचारी चतुर्थ कर्मचारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारी व कर्मचारियों प्रिकॉशन बूस्टर डोज लगाया गया हैं। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डा. प्रभात कुमार द्विवेदी, ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह यादव, विनोद सिंह, यादव ,चंद्रा राज सिंह, के पी सिंह, अर्जुन सिंह, अनिल मौर्य, अजय पाल, अजय कुमार सिंह, भवानी सिंह, कर्मचारी राकेश कुमार पटेल, राजेंद्र कुमार, लक्ष्मी नारायण, अजय कुमार सहित सभी ब्लाक के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ