घर-घर जाकर लोगां को कोराना से बचाव के लिए जागरूक कर रहे अधिकारी
- अधिक से अधिक मतदान के लिए भी कर रहे प्रेरित
अतर्रा/बांदा। करोना वायरस के तीसरी लहर से निजात दिलाने के लिए वैक्सीनेशन को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से कमर कस चुका है। वहीं पालिका प्रशासन भी पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग सहित मास्क आदि के लिए लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। न्यायिक मजिस्ट्रेट अमिताभ यादव उप जिलाधिकारी वीरेंद्र तिवारी अधिशासी अधिकारी राम सिंह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. शिव सागर पटेल ने नगर में स्वास्थ्य विभाग की गठित दस टीमों के साथ घर घर जाकर कुंडी खटखटा कर नगर में नौ लोगों से भी अधिक लोगों को प्रथम व द्वितीय वैक्सीन चिन्हित कर लगाई।
करोना वायरस के संक्रमण की जनपद में लगातार बढ़ रही रफ्तार को लेकर प्रशासन वैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह से जागरूक होता दिख रहा है जिसके लिए प्रशासन इन दिनों घर-घर जाकर जहां एक और वैक्सीन लगाने में जुटा हुआ है वही गली मोहल्ले में पालिका की टीमें सोशल डिस्टेंसिंग व मासिक के लिए लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है। बुधवार को न्यायिक अपर जिलाधिकारी अमिताभ यादव उप जिला अधिकारी वीरेंद्र तिवारी अधिशासी अधिकारी राम सिंह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ शिव सागर पटेल ने संयुक्त रूप से नगर में तुलसी नगर बजरंग नगर सुदामापुरी गांधीनगर सहित आधा दर्जन वार्डों में घर-घर जाकर कुंडी खटखटा कर लोगों को चिन्हित करते हुए जहां एक और वैक्सीन लगाई।
वहीं दूसरी ओर लोगों को वायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया न्यायिक अधिकारी यादव ने लोगों को वायरस से बचाव के लिए पूरी तरह से सावधान रहने की अपील की वह समय-समय पर हाथों को सेनीटाइज व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को प्रेरित किया इस दौरान उपजिलाधिकारी सी तिवारी व पालिका अधिशासी अधिकारी श्री सिंह ने लोगों को वायरस से बचाव के प्रति तमाम नुक्से बताएं डॉक्टर शिव सागर सिंह पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की दस टीमें बनाई गई है जो नगर में घर-घर जाकर वैक्सीन लगा रही है उन्होंने कहा कि बुधवार को नौ से भी अधिक लोगों को प्रथम व दूसरी वैक्सीन लगाई गई है।
घर में घुसे बदमाशों ने मचाया तांडव
- वृद्धा को बंधक बनाकर की लूटपाट
- विरोध करने पर वृद्ध को जमकर पीटा
बांदा। मंगलवार की रात घर में घुसे असलहाधारी बदमाशों ने वृद्धा को दबोच लिया। उसके दोनो हाथ बांधकर जमकर पीटा और अलमारी में रखे नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात लूटकर फरार हो गए। होश आने पर वृद्धा ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे भतीजों ने उसे उठज्ञकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौकामुआयना किया। सीओ सिटी का कहना है कि मारपीट हुई है। लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं हुई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव निवासी श्यामा देवी पत्नी पैसुनी प्रसाद मंगलवार की रात घर में अकेली सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे नकाबपोश बदमाश घर में धुस आए। आहट पाकर वह कमरे से बाहर निकले। टोंकने पर बदमाशों ने उसे दबोच लिया। उसके दोनो हाथ बांध दिए। इसके बाद उसे मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। बदमाश अलमारी में रखे नगदी और लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए।
होश आने के बाद घायल महिला ने शोर मचाया। शोरगुल सुनकर नाती सुमित और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। श्यामा देवी को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष देहात कोतवाली मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल वृद्धा और उसके नाती सुमित ने बताया कि बदमाश घर के नजदीक दीवार से सटे नीम के पेड़ से चढ़कर घर में आए थे। सभी लोग मुंह बांधे हुए थे। मारने पीटने के बाद 20 हजार रुपए नगद समेत लाखों रुपए के जेवरात लूटकर ले गए हैं।
वहीं सीओ सिटी राकेश सिंह का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है। लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर बदमाशों द्वारा वृद्धा को पीटने और लूटपाट की घटना के बाद फोरेंसिक टीम और डाग एस्क्वायड मौके पर पहुंच गए। टीम के सदस्यों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। डाग एस्क्वायड को भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। जांच पड़ताल के बाद टीम वापस लौट आई। थानाध्यक्ष का कहना है कि फोरेंसिक जांच में भी बदमाशों के घुसने का कोई साक्ष्य नहीं मिला।
इफको के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर दिलीप संघानी को दी बधाई
- प्रदेश प्रमुख सहित कार्यसमिति सदस्य ने दी बधाई
बाँदा। देश के सहकारी नेता दिलीप संघानी को विश्व की अग्रणी सहकारी संस्था इफको के 17वें अध्यक्ष के रूप में आज निर्विरोध चुने जाने पर सहकार भारती उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों को बधाई दी है । ज्ञात हो कि इफको के पूर्व अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई के निधन के बाद से यह पद खाली था। इफको के निदेशक मंडल ने आज हुए चुनाव में दिलीप संघानी को अध्यक्ष के रूप में चुना। इससे पहले वह इफको के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। दिलीप संघानी सहकारिता क्षेत्र विगत कई वर्षों से हैं। वह 2017 से गुजरात राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (गुजकोमासोल) के अध्यक्ष रहे है। इससे पहले वे गुजरात सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
संघानी के पास कृषि, सहकारिता और पशुपालन, मत्स्य, गौ पालन, जेल समेत अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों का प्रभार था। 2019 में संघानी इफको के उपाध्यक्ष चुने गए थे और 2021 में उन्हें नेशनल कोआपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (एनसीयूआई) का अध्यक्ष चुना गया था। एनसीयूआई भारत में सहकारिता क्षेत्र की सर्वाच्च संस्था हैं। उनके आज हुए निर्वाचन ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन, बैंकिग प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख दिनेश दीक्षित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शिवचरण शुक्ला, जय नारायण सिंह तोमर राकेश सिंह ने बधाई दी है कि देश में किसानों की आय को दोगुना करने के सपने को पूरा करने के लिए वह आत्मनिर्भर कृषि और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप कार्य करना जारी रखेंगे।
जमालपुर प्रधान प्रतिनिधि ने दिखाई दरियादिली
- गांव के सैकड़ो वृद्धों को बांटे कंबल
बांदा। जनपद में लगातार हाड़कंपाऊ ठंड का प्रकोप जारी है। ऐसे में गरीब एवं असहाय वर्ग के लोगों के लिए समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि की मदद करने का सिलसिला भी लगातार जारी है। ग्राम पंचायत जमालपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवचरण शुक्ला के द्वारा ठंड के देखते हुए लगभग एक सैकड़ा गरीब एवं असहाय वर्ग के लोगों को कंबलों को वितरण किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो और गरीब लोगों को कंबलों आदि का वितरण किया जायेगा। इस मौके पर सचिव लक्ष्मी प्रसाद, लेखपाल सुभाष श्रीवास्तव, पंचायत मित्र प्रतिनिधि राकेश सिंह, बड़ोखर मंडल उपाध्यक्ष भाजपा चन्द्रपाल शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अवैध तमंचे व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार
अतर्रा/बांदा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वंचितों व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने 315 बोर तमंचा व एक आदत कारतूस के साथ शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इन दिनों थाना प्रभारी हरि शरण सिंह अपराधियों पर शिकंजा कसने में जुटे हुए हैं।
जिसको लेकर अभियान के तहत मंगलवार की रात लगभग नौ बजे मुखबिर की सूचना पर कस्बे के बगल से लगे ग्राम दिखित्वरा विष्णु मंदिर के पास अभिषेक गौतम उर्फ़ शिवम पुत्र शातकी प्रसाद गौतम को घेरकर थाना प्रभारी श्री सिंह साथ में मनीष कुमार, आरक्षी अजय यादव ने एक देसी 315 बोर तमंचा वह एक आदत कारतूस 315 बोर के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया थाना पुलिस ने शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।
तहसीलदार की अगुवाई में निकली मतदाता जागरूकता रैली
पैलानी/बांदा। सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारे से गूज गया पैलानी तहसील क्षेत्र का महबरा गांव। पैलानी के तहसीलदार तिमराज सिंह की अगुवाई में आज बुधवार को महबरा गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें तहसीलदार ने माइक लेकर घर-घर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान को लेकर लोगों से आने वाली 23 फरवरी को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। तहसीलदार की अगुवाई में निकली मतदाता जागरूकता रैली में सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, एवं लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।
23 फरवरी को वोट करेंगे 75 प्रतिशत से अधिक वोट करेंगे बांदा जनपद का नाम रोशन करेंगे जैसे गगनचुंबी नारे लगाकर ग्रामीणों में मतदान के प्रति जोश भरा मतदाता जागरूकता रैली में ग्राम प्रधान सब्बीबीबी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अकील खान ग्राम पंचायत सचिव दिनेश कुमार प्रधानाचार्य रामकुमार गुप्ता उप प्रधानाचार्य पवन कुमार एनम बिंदा देवी के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुषों ने मतदाता जागरूकता रैली में हिस्सा लिया। तहसीलदार ने ग्रामीणों से 75ः मतदान कराए जाने को लेकर शपथ दिलाई।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.