- एक समय ऐसा आएगा जब देश-विदेश के लोग जयगुरुदेव नाम को बोलेंगे
- कलयुग में कलयुग जाएगा, कलयुग में सतयुग आएगा- बाबा जयगुरुदेव जी महाराज
उज्जैन (मध्य प्रदेश)। विश्वविख्यात सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी, मुक्ति-मोक्ष पाने का रास्ता बताने के एकमात्र अधिकारी, इस समय के मनुष्य शरीर में मौजूद त्रिकालदर्शी पूरे सन्त सतगुरु उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 17 जनवरी 2022 को पौष पूर्णिमा पर दिए व यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित सतसंग में बताया कि देखो नाम बदलता रहता है। समय-समय पर बदला। वाहे गुरु दस पुश्तों तक और कुछ पुश्तों तक राधास्वामी नाम चला। अब नाम को बदलने की जरूरत पड़ गई, पावर को बढ़ाने की जरूरत पड़ गई तो गुरु महाराज ने जयगुरुदेव नाम को जगाया। ये सतयुग में नाम था और आने वाले सतयुग में भी यह नाम रहेगा।
कलयुग में कलयुग जाएगा, कलयुग में सतयुग आएगा
कलयुग में ही सतयुग आने की बात गुरु महाराज ने कही है। बराबर कहते रहे- कलयुग में कलयुग जाएगा, कलयुग में सतयुग आएगा। बहुत पहले स्वागत भी कराया- आओ सतयुग तुम्हारा स्वागत है। महात्माओं सन्तों की बात दूरदर्शी होती है, दूर का देखते-बताते हैं। उस पर लोगों को जल्दी विश्वास नहीं होता। लेकिन उनकी किसी एक बात पर विश्वास हो जाए तो दूसरी तीसरी चौथी बात का विश्वास कर ही लेना चाहिए। हमारे विश्वास में आ गया। सत्य कहा तो विश्वास कर लेना चाहिए। बहुत पहले बोलना शुरू किया था, गुरु महाराज को मालूम है कि सतयुग आएगा।
गुरु महाराज पर विश्वास नहीं तो अपनी धार्मिक किताबों को उठा कर देख लो
गुरु महाराज पर जिनको विश्वास नहीं है, धार्मिक ग्रंथों को जिस पर आपको विश्वास है, उठाकर देख लो। चार वेद, छः शास्त्र, लिंग पुराण के 40वें अध्याय में लिखा है, सूरसागर में लिखा है, जगन्नाथ दास उडिया के संत महात्मा हुए उड़ीसा में, उनके भी किताब में लिखा हुआ है। सब बता कर के गए, कि ये राशि-नक्षत्र होगा तो सतयुग का प्रादुर्भाव इस धरती पर हो जाएगा। तो सतयुग में यही जयगुरुदेव नाम रहेगा। यही नाम सतयुग लाने में मदद करेगा, यही लोगों को सतयुग दिखाएगा, यही कलयुग को हटाएगा, कलयुग के वातावरण को खत्म करेगा।
एक समय ऐसा आएगा जब देश-विदेश के लोग जयगुरुदेव नाम को बोलेंगे
अभी आपको क्या पता है कि जयगुरुदेव नाम में कितनी शक्ति है, जयगुरुदेव नाम क्या काम करेगा। एक समय ऐसा आएगा जब देश-विदेश के लोग जयगुरुदेव नाम को बोलेंगे। कैसे भी बोलें। होके लाचार नाम लोगे हमारा, सुनते तो जाओ संदेशा हमारा। समझ लो, चाहे मजबूरी में, चाहे अपने शरीर, धन, परिवार के बचत के लिए, चाहे श्रद्धा भाव भक्ति में बोले लेकिन बोलना पड़ेगा। जयगुरुदेव नाम को एक दिन सबको बोलना पड़ेगा, यह बात आपको बता देता हूं। आप चाहे अहंकार में ही कहो जयगुरुदेव हम नहीं बोलेंगे।
गुरु महाराज से एक आदमी ने कहा हम जयगुरुदेव नाम नहीं बोलेंगे, आप कितना भी प्रचार करो-करवाओ, हम जयगुरुदेव नाम नहीं बोलेंगे, देखें हमारा क्या कर लेता है कोई। हम नहीं मानते हैं जयगुरुदेव नाम को। स्वामी जी ने कहा बोल तो रहे हो जयगुरुदेव नाम। प्रेम से या गुस्से में या अहंकार में, कैसे भी हो बोल तो रहे हो। समझ लो इस बात को- एक समय ऐसा आएगा कि जयगुरुदेव नाम लोगों के मुंह से निकलेगा ही निकलेगा। प्रेमियों इस जयगुरुदेव नाम को हल्का मत समझो, जयगुरुदेव नाम में पूरी शक्ति है, ताकत है।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.