ओरन(बांदा)। विकासखंड बिसंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंहपुर माफी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं के नेतृत्व में गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, आने वाली 23 फरवरी को हो रहे मतदान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया है, साथ ही गांव में सभी लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए भी जागरूक किया है।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए सभी लोग वैक्सीनेशन जरूर करवाएं, क्योंकि वैक्सीनेशन करवाने से कोरोना महामारी से बचा जा सकता हैं। जिससे बचाव हेतु सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाये। इस मौके पर लेखपाल जगदीश, सचिव अशोक पटेल स्वयं सहायता समूह के अध्यक्षा शिवदेवी त्रिपाठी, ग्राम प्रधान राममिलन शिवहरे, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापक गण सहित 50 से अधिक महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.