Banda News : संक्षिप्त ख़बरों को पढ़ें मात्र दो मिनट में

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने युवक को मारी टक्कर, राहगीरों ने ने अस्पताल में कराया भर्ती

जसपुरा/बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के जसपुरा कस्बे के तौराडा मोड़ के पास में आज गुरुवार को एक तेज रफ्तार सरकारी बस हमीरपुर डिपो ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर  मार दी। 

इस दौरान वहां से गुजर रहे पत्रकार अंशु गुप्ता के द्वारा पुलिस व 108 एम्बुलेंस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पहुँची एम्बुलेंस ने घायल को जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है।जसपुरा कस्बे का राजेश पुत्र रामगुलाम उम्र 35 साल जो कि अपने खेत जा रहा था तभी बाँदा की ओर से हमीरपुर की ओर की ओर जा रही तेज रफ्तार सरकारी बस ने टक्कर मार दिया। निकल रहे अंशू गुप्ता पत्रकार ने तुरंत ही जसपुरा थाना प्रभारी और 108 एम्बुलेंस को जानकारी दी।जानकारी पाकर पहुँची एम्बुलेंस तथा पुलिस ने राहगीरों की मदद से जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों द्वारा जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। वही जो पत्रकार ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी थी तभी मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव के द्वारा पत्रकार से अभद्र भाषा में प्रयोग किया कहां कि आप गुंडा हैं आप यहां पर कैसे उपस्थित हैं आपको अभी मैं जिला बदर करूंगा। जिसकी सूचना पत्रकार ने तत्काल बांदा पुलिस अधीक्षक व आईजी बांदा को दिए जिनके द्वारा जांच कराने के निर्देश दिए।

अवैध तमंचे व चोरी की बैटरी सहित दो गिरफ्तार

  • आपरेशन क्लीन के तहत बांदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • यूपी-एमपी सीएम पर चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

बांदा। आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के लेकर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु जनपद में आपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है तथा आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक बांदा के आदेश के क्रम में समस्त थानों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरियर लगाकर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले अराजक तत्वों पर रोक लगाई जा सके। इसी क्रम में आज थाना गिरवां पुलिस द्वारा यूपी एमपी बार्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इस दौरान एक वैगनार कार में सवार दो व्यक्तियों के पास से 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर,  02 अदद जिंदा कारतूस, 02 अदद नाजायज चाकू व चोरी की एक सोलर बैटरी बरामद। गिरफ्तार अभियुक्तों में इरफान खान पुत्र छोटे खां निवासी ईदगाह के पास अलीगंज थाना कोतवाली नगर व जावेद पुत्र किफायत उल्ला निवासी खूंटी चौराहा अलीगंज कोतवाली नगर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने फ्लैगमार्च निकाल मतदान के प्रति किया जागरूक

बबेरु/बाँदा। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने के लिए सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट विजयआनंद तथा क्षेत्राधिकारी सियाराम के द्वारा और प्रभारी निरीक्षक मरका राकेश कुमार सरोज व चौकी प्रभारी काजीटोला ननकू लाल सोनकर  और प्रभारी निरीक्षक थाना कमासिन सुभाष चौरसिया व उपनिरीक्षक विजय कुमार कुशवाहा उप निरीक्षक केशव चंद्र दिवेदी उप निरीक्षक ईश्वर चन्द चौहान मय पुलिस फोर्स के साथ थाना मरका के क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भभुवा , पिंडारन, औगासी, समगरा, मरका, मऊ, पन्नाह और थाना कमासिन क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम रानीपुर, रांछा, जामू, छिलोलर, लोहरा ओझानगर, कमासिन आदि वल्नरेबुल /अति संवेदनशील ग्रामों में एरिया डामिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया फ्लैग मार्च के दौरान उक्त गांव व कस्बा के एच एस व टाप टेन अपराधी व अराजक तत्वों गुंडा माफिया और वोट ना डालने का दबाव बनाने वाले दबंग व्यक्तियों के घर जाकर आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए और किसी प्रकार के चुनाव में गड़बड़ी ना करने के लिए चेतावनी व हिदायत दी गई और गरीब व कमजोर व्यक्तियों के घर जाकर निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया और यह भी कहा गया कि यदि कोई मतदान करने के लिए डराता धमकाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को दिया जाएयदि जो व्यक्ति आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

युवक की मोटर साईकिल चोरी

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटीबाजार कमतू फाटक निवासी मनीष पुत्र स्व.मनोहर लाल जैन ने शहर कोतवाली प्रभारी को दिये शिकायती पत्र में बताया है कि 17 जनवरी की रात्रि 9.30 बजे बाकरगंज में गाड़ी खड़ी करके शादी में चला गया। शादी से लौटने के बाद उक्त स्थान पर मोटर साईकिल उसे नहीं मिली। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी से मोटर साईकिल दिलाये जाने की गुहार लगाई है।

अस्पताल गेट से कर्मचारी की बाईक चोरी

बबेरू/बाँदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरु में कार्यरत सफाई कर्मचारी की अस्पताल गेट से अज्ञात चोर द्वारा बाइक चुरा ले गए। जब कर्मचारी ने देखा हड़कंप मच गया। कोतवाली पर जाकर तहरीर देकर कार्यवाही करने मांग की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सफाई कर्मचारी देवीदयाल पुत्र रज्जू निवासी ओरन संविदा में बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई कर्मचारी पर कार्यरत है। बाइक से ड्यूटी करने के लिए आया था, अस्पताल गेट के पास अपनी बाइक खड़ी करके ड्यूटी करने अंदर चला गया। थोड़ी ही देर बाद जब कर्मचारी बाइक के पास आया तो बाइक गायब थी, अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। पीड़ित कोतवाली पर लिखित में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही करने मांग की।इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बाइक की चोरियों आये दिन होती रहती।

कस्बा कमासिन में नेत्र जांच शिविर व शुगर जांच शिविर संपन्न

कमासिन/बांदा। कस्बा कमासिन में विकासखंड स्तरीय नेत्र शिविर का आयोजन आदर्श ग्रामीण उत्थान समिति के संयोजकत्व में संपन्न हुआ। शिविर में 215 मरीजों का परीक्षण किया गया। फालोअप के अंतर्गत 65 मरीजों को चश्मा दिए गए, 48 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए, जिसमें 42 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड भेजा गया, 57 मरीजों का विजन चेक किया गया, उन्हें चश्मा व दवाएं दी गई, 45 मरीजों में आंखों की कई बीमारियां ग्लूकोमा, रेटीना आदि की बीमारियां पाए जाने पर निशुल्क दवा दी गई। 

जानकीकुंड से आए डॉ पंकज गुप्ता नेत्र सहायक ,राजाराम सेन काउंसलर, बृजेश यादव ऑप्टिकल ,मनीष त्रिपाठी मेडिसिन, धर्मेंद्र नेत्र सहायक ने मरीजों की विधिवत जांच की। शिविर में निशुल्क शुगर जांच भी की गई ,शुगर जांच हेतु जानकीकुंड चिकित्सालय से आए डॉ श्याम बाबू द्विवेदी ,डाक्टर रोहित लखेरा, डॉ विपिन कुमार सोनी, डा विजय शंकर तिवारी काउंसलर, डॉ मनोज प्रजापति जांच सहायक, व डाक्टर सुभाष ने 145 मरीजों का शुगर लेवल चेक किया, जिसमें शुगर के गंभीर 26 मरीज पाए गए जिनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ था।

आधुनिक मशीनों द्वारा उनके आंख के पर्दे की जांच की गई तथा 4 मरीज विशेष गंभीर स्थिति  के पाए गए, इन सब को लाल कार्ड जारी किया गया और इलाज हेतु जानकीकुंड अस्पताल रिफर किया गया। समिति के सचिव भवानी दीन यादव ,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ,मुन्ना तिवारी ने मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया।  मरीजों की सहायता किया। डॉक्टर पंकज गुप्ता ने मरीजों को आंखों की बीमारियों के संबंध में विधिवत जानकारी दिया तथा सुरक्षा के उपाय भी बताएं। नेत्रदान महादान के महत्व को भी समझाया गया तथा अधिक से अधिक नेत्रदान हेतु कहा गया। शुगर लेवल चेक करने वाले डॉक्टर श्याम बाबू द्विवेदी ने शुगर के मरीजों को बताया गया कि आपकी जीवन चर्या कैसी होना चाहिए और कहा गया समय-समय पर शुगर लेवल चेक कराते रहना चाहिए। गंभीर मरीजों को जानकीकुंड अस्पताल आने के लिए भी कहा गया।

क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि ने की नशामुक्ति की अपील

  • ग्राम पंचायत अहार में चल रहे टूर्नामेंट का हुआ समापन

बबेरू/बांदा। ग्राम पंचायत अहार में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष देवराज यादव ने शामिल होकर स्नेह व सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया व सभी के उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। बबेरू बनाम बगेहटा के मध्य हुये मैच में बगेहटा टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से हुई चीत के लिए बगेहटा टीम के कप्तान व सभी पदाधिकारियों को शील्ड देकर सम्मानित किया व बधाई दी इस मौके मुख्य अतिथि देवराज यादव ने सम्बोधित करते हुए।

उपस्थित ग्राम व क्षेत्र वासियों को कोरोना गाइड लाइन के प्रति जागरूक किया व सभी को सेनीटाइज करके नशामुक्ति अभियान के लिए जागरूकता संदेश दिया व सभी को नशामुक्त होने की सपथ दिलाई गईइस मौके पर एके सुमन पूर्व असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ, अशोक यादव, अभिनन्दन यादव, सामवेद यादव, विनीत कुशवाहा कार्यक्रम के आयोजक रामनरेश यादव, छेदीलाल यादव, ओमप्रकाश यादव, रावेन्द्र, सोनू, आशीष, बुधविलाश, स्वस्तम, शिवम, चिक्कू, युवराज, दीपक, बल्लू, संदीप आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ