बांदा। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने के लिए सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट विजयआनंद तथा क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम और प्रभारी निरीक्षक बिसंडा विजय कुमार व निरीक्षक क्राइम बिसंडा सुबोध कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कन्हैयालाल उप निरीक्षक धनंजय सरोज, उप निरीक्षक आनंद कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ कस्बा बिसंडा ग्राम कोर्रही व बिलगांव आदि वल्नरेबुल /अति संवेदनशील ग्रामों में फ्लैग मार्च किया गया फ्लैग मार्च के दौरान उक्त गांव व कस्बा के एचएस व टाप टेन अपराधी व अराजक तत्वों गुंडा माफिया और वोट ना डालने वाले दबंग व्यक्तियों के घर जाकर आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए और किसी प्रकार के चुनाव में गड़बड़ी ना करने के लिए चेतावनी व हिदायत दी गई और गरीब व कमजोर व्यक्तियों के घर जाकर निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया और यह भी कहा गया कि यदि कोई मतदान करने के लिए डराता धमकाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को दिया जाए।यदि जो व्यक्ति आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.