- घर-घर जाकर वैक्सीनेशन कर रही टीम के कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण
बांदा। रविवार को जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा ग्राम पंचायत बहादुरपुर विकास खण्ड नरैनी में छुटे हुये व्यक्तियों के टीकाकरण हेतु घर-घर जाकर कर कोविड वैक्सीनेशन कर रही टीम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम में ग्राम पंचायत अधिकारी ध्यानचन्द्र, ए0एन0एम0 सुधा वर्मा, आशा गीता राजपूत आदि उपस्थित मिली। टीम द्वारा अवगत कराया गया कि 16 जनवरी, 2022 को 15 से 18 वर्ष तक के आयु के 10 बच्चों को प्रथम डोज का टीका एवं 18 वर्ष से अधिक आयु के 22 व्यक्तियों को द्वितीय डोज एवं 18 को प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया।
मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम में 2850 व्यक्तियों को प्रथम डोज का टीका एवं 1900 व्यक्तियों को द्वितीय डोज का टीका लग चुका है। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी एवं कोविड वैक्सीनेशन टीम को निर्देशित किया गया है कि 15 से 18 वर्ष की आयु एवं 18 वर्ष की आयु से अधिक व्यक्तियों का घर-घर जाकर सर्वे कर टीकाकरण हेतु छूटे हुये व्यक्तियों की सूची तैयार करते हुये 03 दिवस में शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिये।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.