Banda News : चुनाव के मद्देनजर यूपी-एमपी सीमा पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान


  • चेकिंग अभियान के दौरान की गई वाहनों की सघन चेकिंग

बांदा। यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने व चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरे जनपद में की जा रही अन्तर्जनपदीय व अन्तर्राज्यीय बैरियरों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के क्रम में थाना नरैनी द्वारा बांदा-सतना व बांदा-पन्ना बार्डर पर तथा थाना मटौन्ध द्वारा बांदा-छतरपुर सीमा पर चेकिंग की गई।

रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव -2022 को मद्देनजर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा अराजक तत्वों पर रोकथाम लगाये जाने हेतु दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद की पुलिस द्वारा लगातार अन्तर्जनपदीय और अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही ताकि किसी प्रकार से दूसरे जनपदों और राज्यों से जनपद बांदा की सीमा के भीतर अराजक तत्वों का प्रवेश न हो पाये । इस क्रम में आज समस्त थानो द्वारा अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। अभियान में म0प्र राज्य से लगने वाली सीमाओं तथा चित्रकूट, फतेहपुर व हमीरपुर से लगने वाली सीमा पर चेकिंग की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ