दबंगों ने पत्रकार के भाई को बेरहमी से पीटा


  •  शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दननाका मुहल्ले की घटना
  •  पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बांदा। बांदा शहर दबंगो को बिल्कुल भी पुलिस का भय नही है, सोचिए कैसे जनता को सुरक्षा का वादा पूरा हो सकता है? सरेआम क्रिकेट खेल वापस आ रहे पत्रकार के भाई को डंडो और लोहे की राड से लैस आधे दर्जन हमलावरों ने मारकर अधमरा कर दिया और तो और उसके जेब मे पड़े रुपये और मोबाइल को तोड़ दिया। जनता कैसे सुरक्षित रहे, जब अपराधियो में बिल्कुल भी कानून का डर नही है। फिलहाल मारपीट के बाद शिकायती पत्र लेकर कोतवाली पहुँचे हैं जहां पुलिस भी वही रटा रटाया जवाब दे रही है शाम को आइए जब दरोगा जी आ जाये। अब बताइए जब दरोगा जी आएंगे तब मामले में सुनवाई होगी। अब दरोगा जी का आने का इंतज़ार है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दननाका मुहल्ले में रहने वाले लखनऊ से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के कलमकार के छोटे भाई इश्तयाक खान पुत्र इदरीश खान ने कोतवाली में दिये गये पुलिस को शिकायती पत्र में कहा है कि वह डीएवी कालेज के मैदान में क्रिकेट मैच खेल रहा था तथी आधा दर्जन से अधिक लोग वहां पर आ धमके और उससे मार पीट शुरू कर दी। पीड़ित के साथ मौजूद उसके दोस्तों ने उसे बमुश्किल बचाया। दबंगों ने उसे पीटने के साथ ही उसकी जेब पड़ा मोबाइल तोड़ते हुए उसकी जेब में पड़े 420 रूपये छीनने के बाद वहां से गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने उक्त दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैं। फिलहाल मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गयी है। 

अब देखना यह होगा कि पुलिस क्या कार्यवाही करती है, फिलहाल ऐसी घटनाएं तो बांदा के लिए आम हो गयी हैं, स्थानीय लोग कहते हैं कि कार्यवाही न होने अपराधियो के हौशले बुलंद हैं सिर्फ कार्यवाही की दरकार है। इस मामले में पुलिस की तरफ कोई भी बयान नही मिल सका है, और न कार्यवाही हो सकी है। सिर्फ प्रार्थना पत्र लेकर पिटा युवक दरोगा जी का इंतजार कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ