देश की आजादी में सुभाषचन्द्र बोस का महत्वपूर्ण योगदानः संजय गुप्ता


अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

बांदा। रविवार को शहर के स्टेशन रोड जैन धर्मशाला स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने आज स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद किया करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस जनों को सम्बोधित करते हुए बाँदा कांग्रेस शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि आज का यह हिंदुस्तान सुभाष चंद्र बोस जी की देन है, उन्होंने आजाद हिन्द सेना का गठन किया तथा अंग्रेजी फौज को भी अपनी फौज में मिला लिया, इससे ही जाना जा सकता है कि वह कितने सामर्थ्यवान योद्धा थे, यह भारत देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। 

स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनों को सम्बोधित करते हुए बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि-ष्भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का इतिहास और भारत देश के स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास एक ही है, यह बलिदानों से भरा पड़ा है, हम बलिदानी महानायकों की कांग्रेस पार्टी के सदस्य है, हमें गर्व है, हमारा मनोबल ऊँचा रहना चाहिए।

बल्देव वर्मा एडवोकेट ने कहा कि समता मूलक समाज के लिए हमें काम करना है, आज तक कांग्रेस ने बहुत कुछ किया है, बहुत कुछ कांग्रेस को आगे करना है, गरीबों, मजलूमों, मजदूरों, किसानों को एक होना है, प्रियंका गांधी के आवाह्न पर निकल पड़ना है, क्योंकि यही एक ऐसी नेता है जिनके दिल में गरीब, कमजोर के लिए दर्द है, कांग्रेस पार्टी ही भारत देश के लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा कर सकती है। अनुसूचित जात की प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन देवी कोरी ने कहा कि आज अनुसूचित जाति का युवा, वृद्ध, महिलाये कांग्रेस से जुड़ रही है, प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाएं पढ़ी जा रही है, हमारी पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बी लाल ने कहा हमें सुभाष चंद्र बोस से प्रेरणा लेना है।

धर्मेश कुमार सिंह, अशरफ उल्ला पप्पू रम्पा, राजेश कुमार गुप्ता पप्पू, नोखेलाल खेंगर, तोताराम गहरवार, तथा द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला ने कहा कि भारत देश के लिए अपना सर्वस्व लुटानें वाले सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन से हमें जिंदादिली मिलती है। बैठक को कुणाल श्रीवास, वी एल बंटी, कुणाल राजवीर, बाबूलाल बंजारा ने भी सम्बोधित किया। रिंकू, शिवबरन, शिवबली सिंह, सैय्यद वारिस अली, मुन्नी गुप्ता, एन आर सेन, शब्बीर सौदागर, अशोक वर्धन कर्ण, चंदा देवी भारती, के पी सेन, साजिद अशरफ, सुखदेव गांधी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

राजनैतिक दलों ने धूमधाम से मनाई नेता जी की जयंती

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती को भाजपाइयों वह कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाते हुए कहा देश में उनका अतुलनीय योगदान। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एक और जहां कस्बे के बांदा रोड स्थित सुभाष मूर्ति पर भाजपाइयों ने नगर अध्यक्ष वेद निराला के नेतृत्व में जयंती को मनाते हुए बोस जी की मूर्ति में माल्यार्पण करते हुए भाजपा नेता राज किशोर बाजपेई ने कहा कि उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता देश में आजादी से लेकर देश के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा उनकी प्रतिमा को लगाने को लेकर कहा कि आज उन्हें सच्चा सम्मान मिला है।

इस दौरान भाजपा नेता राजाराम तिवारी हर्षित मिश्रा हरिहर मिश्रा आदि ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं दूसरी ओर कॉन्ग्रेस जिला महासचिव सूरज वाजपेई के आवास पर गोष्ठी का आयोजन कर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया इस दौरान श्री बाजपेई ने उनकी आजादी में दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वास्तव में आजादी में उनका प्रमुख योगदान है उनके जीवन से हमें देश के लिए मर मिटने की प्रेरणा मिलती है कांग्रेस नेता रमेश चंद्र कोरी ने भी उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए नमन किया इस दौरान कांग्रेस नेता लालबाबू सिंह माता बदल सोनकर मोहम्मद नसीम आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ