भाजपा सरकार में हुआ सबका कल्याणः स्वतंत्र देव सिंह
- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बबेरू में अजय पटेल के समर्थन में किया जनसभा
अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ |
बबेरु/बांदा। बबेरू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज हेलीकाप्टर के द्वारा पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया है। वही सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को भाजपा के पक्ष पर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने व करवाने के लिए अपील किया हैं, वही केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। बबेरू विधानसभा क्षेत्र के बबेरू कस्बे पर पशु बाजार पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय सिंह पटेल के समर्थन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हेलीकाप्टर के द्वारा पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया।
जब स्वतंत्र देव सिंह हेलीकॉप्टर से जनसभा स्थल पर पहुंचे तब वहां पर ज्यादा भीड़ नहीं थी। लेकिन हेलीकाप्टर आने के बाद काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।1 घंटे तक जनसभा को संबोधित किया गया, जिसमें केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया। और हो रहे लाभ के विषय में भी बताया वही सपा बसपा और कांग्रेस के ऊपर जमकर निशाना साधा है सभी को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष पर वोट करने की अपील किया है। और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील किया।
इस मौके पर बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, विजय पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह, बबेरु ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, कमासिन ब्लाक प्रमुख रावेद्र गर्ग, राम प्रकाश साहू, शिव कुमार पटेल, भाजपा महिला मोर्चा की सुनीता भारतीय, मधु गुप्ता, सुधा सिंह बघेल, विष्णु प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, नीरज पांडेय, पंकज द्विवेदी, सुधीर अग्रहरि पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अपना दल एस पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष अरुण पटेल समाजसेवी पीसी पटेल नहीं तो हजारों की संख्या पर जनसभा में लोग मौजूद रहे।
नेता के आतंक से परेशान महिलाओं ने आईजी से लगाई न्याय की गुहार
- राजस्थान भाजपा के संगठन मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप
- परिवार को फर्जी फंसाये जाने का महिला ने लगाया आरोप
बाँदा। शहर के अलीगंज मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार का राजस्थान में भाजपा के संगठन मंत्री ने जीना हराम कर दिया है। उसने सत्ता पक्ष और पद का दुरुपयोग करते हुए विधवा महिला उसकी बहू और बेटों पर तमाम फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए, यहां तक की महिलाओं व बेटों को डकैत बना दिया गया और एक बेटे को गांजा तस्कर बना दिया तथा दूसरे को छेड़खानी के मुकदमे में फंसा दिया। सत्ता पक्ष के दबाव में इस महिला को कहीं कोई न्याय नहीं मिल रहा है। जिससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या करने की चेतावनी तक दे डाली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आईजी को दिये शिकायती पत्र में अलीगंज में रामलीला मैदान के समीप रहने वाली प्रभा त्रिपाठी पत्नी स्व. रविकरण त्रिपाठी ने बताया मेरे पति के भाई स्वर्गीय बृजमोहन पाठक के पुत्र लोकेश त्रिपाठी व लोकेश त्रिपाठी के मौसी के लड़के राजस्थान के संगठन मंत्री चंद्रशेखर तिवारी द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर लगातार कई फर्जी मुकदमे दर्ज करा कर मकान खाली कराने की धमकी दी जा रही है।
उसने बताया कि मेरे दोनों बेटों, बहू मनीषा त्रिपाठी,परिवार के ही प्रतिपाल ब्रजेश, बिज्जू, रमा त्रिपाठी रिंकी आदि के ऊपर फर्जी डकैती का मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज कराया गया और बड़े बेटे शैलेंद्र त्रिपाठी के ऊपर फर्जी गांजा व्यापार करने का मुकदमा लगाया जबकि घटना वाले दिन शैलेंद्र त्रिपाठी परिवार में एक मौत हो जाने पर सारा दिन पोस्टमार्टम हाउस में रहा। इसी तरह छोटे बेटे नागेन्द्र त्रिपाठी जो रोडवेज में परिचालक है।उसके खिलाफ फर्जी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा कर महोबा स्थानांतरण कर दिया गया।
इतना ही नहीं लोकेश त्रिपाठी व उसकी पत्नी ने घर के पास झाड़ियों में आग लगा दी, मना करने पर मुझे और मेरे बेटे को जमकर पीटा गया और उल्टा हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले को लेकर मेरे बेटे ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर लोकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश है हुए लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़िता ने बताया कि लोकेश त्रिपाठी अपने मौसी के लड़के चंद्रशेखर तिवारी की मदद से हमारे हमारे मकान में कब्जा करना चाहता है, इसीलिए हमें फर्जी मुकदमों में फंसा कर प्रताड़ित किया जा रहा है।
सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस प्रशासन हमारी कोई बात नहीं सुन रहा है। अगर हमारे ऊपर इसी तरह अत्याचार होते रहे और हमें न्याय नहीं मिला तो मजबूरन मुझे आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ सकता है। इसी तरह पीड़िता की बहू ने आरोप लगाया है मेरे पति को और परिवार को लगातार फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। मेरे पति को गांजा की तस्करी में फंसाया गया था, निर्दाष होने के सारे सबूत हमने दिए थे। उसके एक एक साल बाद आज उसे पुलिस ने जेल भेज दिया।
गृहमंत्री की प्रस्तावित रैली को देखते हुए जनसभा स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण
बाँदा। गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह के जनसभा कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा जनसभा स्थल का किया गया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के दिए निर्दश। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा गृहमंत्री भारत सरकार की जनसभा के दृष्टिगत तिंदवारी विधानसभा के मटोंध कस्बे के मंडी स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। बता दें कि गृहमंत्री की कल शनिवार को चुनावी जनसभा मटोंध कस्बे में होनी है। पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा जनसभा स्थल का निरीक्षण पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हेत संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्दशित किया गया।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.