BSP के जयराम सिंह, BJP के प्रकाश और कांग्रेस की आदिशक्ति का तूफानी प्रचार अभियान

प्रकाश द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी


  • माफियाओं पर फिर होगा वार, फिर एक बार भाजपा सरकार
  • प्रकाश द्विवेदी ने किया सघन जनसम्पर्क
  • जनता को बताई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

बांदा। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के भाजपा प्रत्याशी सदर विधानसभा प्रकाश द्विवेदी जनसंपर्क अभियान के तहत डोर टू डोर कैम्पेन कार्यक्रम के तहत गुरूवार को बांदा सदर विधान सभा के अन्तर्गत विसण्डा मंडल के ग्राम बण्डे, फदालीपुरवा, पैण्डरा, दुबरी, अनथुवा, गुमाई, तिन्दुही तथा रहुसत में ग्रामवासियों तथा आमजनमानस से बैठक कर वर्तामान में भाजपा सरकार द्वारा ग्रामवासियों के हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ ही भाजपा को वोट देकर प्रदेश में एक बार फिर विकासशील, भ्रष्टाचार मुक्त और मजबूत कानून व्यवस्था की सरकार को चुनने की अपील के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा संकल्प पत्र की जानकारी भी सभी मतदाताओं को दी गई। 

जयराम सिंह बधेऊरा, बहुजन समाजवादी पार्टी


ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने काफी जोश के साथ भाजपा के पक्ष में भाजपा की नीतियों और कार्या की सराहना करते हुए जनसर्मथन देने का संकल्प लिया और साथ ही जगह जगह पर भाजपा प्रत्याशी सदर विधानसभा प्रकाश द्विवेदी द्वारा पांच वर्ष में किये गए विकास और कोरोना काल मे पहुचाई गई राहत सामग्री के लिए धन्यवाद देते हुए उनको फूल माला और तिलक लगाकर स्वागत आभार जताया और भारी मतों से विजयी बनाने का आश्वासन दिया। 

इसी प्रकार शहर में भाजपा व्यापार मण्डल से जुड़े व्यापारी नेताओं ने शहर में घूम-घूमकर भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों के बारे व्यापारियां को विस्तार से बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इस प्रचार टोली में शिवपूजन गुप्ता, राजकुमार राज, हर्षित गुप्ता, प्रकाश साहू आदि दर्जनों लोग माजूद रहे। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजभवन उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा0 अनिल त्रिपाठी, विसण्डा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला मंत्री  राजर्षि शुक्ला, विसण्डा मण्डल महामंत्री रामलखन द्विवेदी, सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहें। 

आदिशक्ति, कांग्रेस

तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित ने समर्थकों के साथ क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांवों करबई, हथौरा, दोहा, छनेहरा लालपुर समेत एक दर्जन गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं के बीच पहुंचकर वोट मांगे। साथ ही कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र की जानकारी दी। प्रदेश की भाजपा सरकारों की नाकामियां बताते हुए मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर ताज मुमताज, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, पत्रकार सैय्यद अल्तमश हुसैन इरफान खां, सद्दाम खां, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ