ग्रह जनपद के प्रथम आगमन पर नवनियुक्त राज्यमंत्री का विभिन्न जगहों पर जोरदार स्वागत उमड़ा भारी जनसैलाब



  • दूसरो की सेवा करने के लिए छात्र जीवन से ही प्रयासरत थे : राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा 

श्रेयांश सिंह सूरज, विशेष संवाददाता  

बाराबंकी। जिले के राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश बनाये जाने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब,जगह-जगह फूलमाला व मुह मीठा कराकर किया स्वागत। दरियाबाद विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने सतीश चंद्र शर्मा का क्षेत्रवासियों से गहरा लगाव है। वह जनता में सहज, सरल और साफ-स्वच्छ छवि के लिए जाने जाते हैं वही दूसरो की सेवा करने के लिए छात्र जीवन से ही प्रयासरत थे हाल ही में हुये विधानसभा चुनाव में पुनः एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराकर विधायक निर्वाचित हुए योगी सरकार द्वारा उन्हे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का दर्जा दिया गया है। 

राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश का दर्जा मिलने के बाद गाडिय़ो के भारी काफिले के साथ सतीश चंद्र शर्मा रविवार को पहली बार ग्रह जनपद वापसी पर विभिन्न जगहों पर जनता जनार्दन द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।उनके स्वागत का सिलसिला लखनऊ से शुरू हुआ सतरिख,सफदरगंज अहमदपुर टोल प्लाजा उधौली, कोटवा सड़क, भिटरिया, रामसनेही घाट बहरेला महुलारा देवीगंज असन्द्रा में समेत अन्य जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आमजन ने पलक-पाँवड़े बिछाकर अपने लोकप्रिय नेता सतीश चंद्र शर्मा का आत्मीय स्वागत किया।उनके स्वागत में आमजन का बड़ा सैलाब उमड़ रहा था।

कोटवा सड़क के मुख्य चौराहा पर ब्लॉक प्रमुख प्र.चंद्रशेखर वर्मा सहित अन्य लोगों ने फूलमाला पहनाकर व मुँह मीठा कराकर उनका स्वागत किया वही अपने अभूतपूर्व स्वागत से श्री शर्मा गद-गद हो गए और जनता के इस आत्मीय लगाव के लिए उनका धन्यवाद दिया और इस पर हमेशा खरा उतरने का वादा किया। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी व संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।स्वागत के दौरान मुख्यरूप से विवेक प्रताप सिंह पंकज, सुरेश सिंह जवाहरलाल वर्मा, रूपेश प्रताप सिंह लकी, पवन सिंह रिंकू, जितेन्द्र सिंह रिंकू, प्रधान प्रतिनिधि सुधाकर मिश्र, अनिल सिंह, विमल बहादुर सिंह, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, राकेश लोधी, अखिलेश सिंह, दिलीप शुक्ला, अभिषेक सिंह सिसौदिया, अमित गुप्ता, पंकज तिवारी, दुर्गेश यादव, विवेक शुक्ला, विवेक सूर्यवंशी, आशीष सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ