Three News : योगी सरकार में राज्यमंत्री बने रामकेश निषाद, योगी जी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर मनाया जश्न, समारोह का प्रसारण एलईडी वाहनों से


योगी सरकार में राज्यमंत्री बने रामकेश निषाद

  • रामकेश के मंत्री ने बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

बांदा। जिले की तिंदवारी विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए रामकेश निषाद प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। उन्होंने राज्यमंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके शप लेते ही तिंदवारी निर्वाचन क्षेत्र से मंत्री बनने वाले रामकेश तीसरे विधायक होंगे। इसके पहले इसी सीट से निर्वाचित होकर विश्वनाथ प्रताप सिंह मुख्यमंत्री बने थे और विशंभर प्रसाद निषाद सपा बसपा शासनकाल में दो बार मंत्री रह चुके हैं। उधर रामकेश निषाद के मंत्री बनने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। 

निषाद जनपद बांदा के पैलानी तहसील अंतर्गत पैलानी डेरा डेरा के निवासी हैं। 47 वर्षीय रामकेश निषाद की पत्नी का नाम श्रीमती राम जानकी है। उनके दो पुत्र जयप्रकाश व पार्थ तथा एक पुत्री प्रभा है। श्री निषाद किसान है और पेशे से अधिवक्ता है। उन्हें भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया था और इस विधानसभा चुनाव में  तिन्दवारी विधानसभा सीट से पार्टी ने टिकट दिया। उन्होंने जिले की चारों विधानसभा सीटों में सबसे अधिक 20,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। तिन्दवारी विधानसभा क्षेत्र मैं हमेशा क्षत्रियों का वर्चस्व रहा है लेकिन जब से इस सीट पर सपा के विशंभर प्रसाद निषाद ने जीत हासिल की तो इनका डेढ़ दशक तक वर्चस्व बरकरार रहा और अब रामकेश निषाद के मंत्री बन जाने से जहां बुंदेलखंड गौरवान्वित हुआ है। वही जनपद में भी खुशी की लहर छा गई।

योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर मनाया जश्न

बबेरु/बांदा। जनपद के बबेरू कस्बे में देर शाम विश्व हिंदू महासंघ एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष की अगुवाई पर मुख्य चौराहा पर योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद बैंड बाजा की धुन पर लोग फिर के वहीं मुख्य चौराहे पर पटाखे भी दागे गए, और सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने दोबारा मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर जश्न मनाया। मामला बाँदा जनपद के बबेरु मुख्य चौराहा का है। जहां योगी जी के शपथ ग्रहण के समय में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह की अगुवाई में शाम को जश्न मनाया गया। मुख्य चौराहा जय श्री राम के जयकारा एवं योगी मोदी जिंदाबाद के नारा से चौराहा गूंज उठा। वही आतिशबाजी व पटाखों से गूंजता रहा। भांगड़ा की धुन पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता थिरकते नजर आए वही मुख्य चौराहा पर सभी को लड्डू खिलाकर दोबारा योगी जी को मुख्यमंत्री बनाये जाने की बधाई दिया। 

इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी शिवविलाश शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी मिथलेश शुक्ला, जिला संयोजक अवधेश कृष्ण शास्त्री, जिला संगठन मंत्री विनोद द्विवेदी, जिला मंत्री अमन कुमार साहू, दीपक सिंह, तहसील अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष लखनबाबू गुप्ता, ग़ौरक्षा ब्लाक अध्यक्ष विवेक सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता,  कौशल किशोर मौर्य, नगर अध्यक्ष शिवचंद्र वर्मा, नगर उपाध्यक्ष संदीप साहू, नगर मंत्री भगत कुरील, श्यामाचरण अग्रहरि, मातृशक्ति सुनीता भारती सहित एक सैकड़ा कार्यकर्ताओ ने योगी जी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की खुशी जताई। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओ के मान सम्मान में आंच नही आने दी जाएगी।

सूचना विभाग के एलईडी वाहनों से हुआ सीएम के शपथ ग्रहण समारोह का प्रसारण

  • शहर सहित कस्बों में कई स्थानों पर लोगों  ने लाईव देखा शपथ ग्रहण समारोह

बांदा। आज शासन के निर्देशानुसार सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जनपद मुख्यालय बांदा तथा जनपद के समस्त विकास खण्डों, नगर पालिका/नगर पंचायतों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण एलईडी/टीवी के माध्यम से कराया गया। जनपद मुख्यालय कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण कराया गया। जनपद मुख्यालय कलेक्ट्रेट सभागार के सजीव प्रसारण कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुराग पटेल सहित वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण में प्रतिभाग किया। 

सजीव प्रसारण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्त, संयुक्त निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, डिप्टी कलेक्टर लाल सिंह यादव, प्रशासनिक अधिकारी मंजू अग्रवाल, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों ने बुन्देलखण्ड का दीवारी नृत्य प्रस्तुत किया। 

जनपद मुख्यालय कलेक्ट्रेट सभागार के अतिरिक्त बाबूलाल चौराहा तथा कालू कुआं चौराहे पर भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण कराया गया। उपरोक्त चौराहों पर बडी संख्या में जनसामान्य ने शपथ ग्रहण समारोह देखा। जनपद मुख्यालय के अतिरिक्त जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों तथा नगर पालिका/नगर पंचायतों में भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण कराया गया। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य व बुद्धिजीवी नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ