Holi milan Samaroh : बांदा जनपद के व्यापार संगठन एवं भाजपा नेताओं ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन



बबेरु/बाँदा। मंगलवार को बबेरू कस्बे के एक मैरिज हाल पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता मौजूद रहे। वही नगर महिला पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी संपन्न किया गया। जो देर रात 8:30 बजे तक कार्यक्रम चलता रहा। बबेरू कस्बे के कमासिन रोड स्थित एक मैरिज हाल पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के तहसील एवं नगर के पदाधिकारियों के द्वारा होली मिलन समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जिस के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता रहे। महिला व्यापारियों में नगर अध्यक्ष मधु गुप्ता, महामंत्री गीता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष में प्रीतीश चित्रांशी, को नियुक्त करने के बाद इनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न किया गया। उसके बाद होली मिलन समारोह में एक-दूसरे को गुलाल अबीर व फूलों की वर्षा करके होली मनाई और एक दूसरे को शुभकामनाएं दिया। 

इस मौके पर महामंत्री शानू गुप्ता, नगर अध्यक्ष बांदा संजय गुप्ता , पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ,पूर्व चेयरमैन सूर्यपाल यादव ,तहसील अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुधीर अग्रहरी, पिंटू गुप्ता, माया श्रीवास्तव, सुशीला नामदेव, पुष्पा देवी, गायत्री देवी, सत्यनारायण गुप्ता, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, सुनीता भारतीय, मीना भारती, उमा सिंह, मंजूलता अग्रहरी सहित राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के तहसील व नगर के पदाधिकारी वाहन व्यापारी मौजूद रहे।


भाजपा नेताओं ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

बबेरु/बांदा। बबेरू कस्बे के एक मैरिज हाल पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सहित बबेरू पूर्व विधायक एवं सैकड़ों की संख्या पर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं होली मिलन समारोह में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया, वही कलाकारों के द्वारा होली गीत भी प्रस्तुत किए गए।

बबेरू में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा कस्बे के मां मढ़ी दाई मैरिज हाल पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह  पटेल , विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष संजय सिंह एवं पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा रहे। वहीं होली मिलन कार्यक्रम पर फाग कलाकारों के द्वारा  सुंदर होली गीत का आयोजन किया गया। वहीं होली गीत पर गुलाल और अबीर लगाकर एक दूसरे को तिलक लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दिया। और होली गीत पर पदाधिकारी थिरकते नजर आए।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, विशोषण पांडेय, प्रताप सचान,रामप्रकाश साहू ,मंजू वर्मा जिला पंचायत सदस्य, कमलेश पटेल,मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित, आशीष गुप्ता अंशु,कमल द्विवेदी, मरका मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह, प्रीति चित्रांशी,  सुनीता भारतीय, मधु गुप्ता, गीता श्रीवास्तव, मंजूलता अग्रहरि, उमा सिंह, सुशीला नामदेव, माया श्रीवास्तव, पुष्पा देवी, गायत्री देवी, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, सुधीर अग्रहरी, विष्णु प्रताप सिंह, पंकज द्विवेदी, विवेकानंद गुप्ता, सहित सैकड़ों की संख्या पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी व महिला मोर्चा के सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ