अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जौहरी पहुंचे बांदा

  • संगठन को मजबूत बनाने की दृष्टि से बांदा महोबा एक का दिवसीय दौरे
  • प्रदेश अध्यक्ष ने विजय निगम को पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत किया, नई कार्यकारणी बनाने का दिया निर्देश

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

बांदा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एके जौहरी संगठन को मजबूत बनाने की दृष्टि से बांदा महोबा एक दिवसीय दौरे पर आए जिनका स्वागत समारोह कटरा कार्यालय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जौहरी ने कहा  संगठन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं होता जनपद में भले ही अलग-अलग समुदाय के रूप में काम करें मगर उद्देश सबका एक ही होना चाहिए संगठन में ही शक्ति है। उनके साथ महासचिव विपिन चौधरी ने कहा कि संख्या का हर समाज में बड़ा महत्व होता है इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर गंभीर चर्चा हुई।

इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने विजय निगम को पुनः जिला अध्यक्ष नियुक्त कर नई कार्यकारणी बनाने का निर्देश दिया। उक्त अवसर पर महासभा के वरिष्ठ नेता डॉ भानु प्रताप भटनागर ने सभी का स्वागत करते हुए कायस्थों की स्थिति पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप निगम लाला, रजनीश मोहन एडवोकेट, संजय निगम अकेला, विशाल श्रीवास्तव, प्रदीप निगम, नीरज निगम, नरेश सक्सेना, मनीष श्रीवास्तव, देवेश निगम, शिव शंकर निगम, विश्व प्रकाश, रामप्रकाश निगम सहित सिद्धार्थ सिन्हा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ