जनपद सिद्धार्थनगर की चार मुख्य खबरों को पढ़ें

राजेश कुमार शास्त्री, ब्यूरो चीफ

सुरक्षा व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराने हेतु जारी किया गया सुरक्षा चक्र संबधी हेल्प नम्बर

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक डॉंक्टर यशवीर सिंह सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये गए अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुरेश चंद्र रावत व अजय कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज  एवं थानाध्यक्ष थाना भवानीगंज  महेश सिहं के अगुवाई में महिला मिशन शक्ति  कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को एस. आर.पब्लिक स्कूल भड़रिया भवानीगंज सिद्धार्थ नगर में छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था तत्तकाल उपलब्ध जाने हेतु जारी सुरक्षा चक्र संबधी हेल्प नम्बर 1090, 1098, 1076, 108, 112  के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। 


मिशन शक्ति  में नामित महिला आरक्षी सुमन मौर्या, प्रिया वर्मा द्वारा दी गयी। साथ ही महेश सिंह, थानाध्यक्ष भवानीगंज सिद्धार्थनगर का. आकाश कुमार व का. अजय कुमार म.का.सुमन मौर्या व प्रिया वर्मा सहित पुलिस टीम ने व्यवस्था के  संबंध में गाँव की महिलाओं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु उनसे अनुरोध भी किया।

अधिक तालाबों के सुन्दरीकरण कराते हुए पानी भराना सुनिश्चित करें : मुख्य विकास अधिकारी

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड-नौगढ़ अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत-बडगो में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत द्वारा कराये जा रहे चकरोड पटाई का औचक निरीक्षण मुख्य विकास अथिकारी सिद्धार्थनगर ने किया। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य विकास  अधिकारी नें विकास खण्ड-नौगढ़ के ग्राम पंचायत-बडगो में सोविन्द के खेत से भडेहरग्राण्ट तक कृषि कार्य हेतु मिट्टी पटाई का कार्य जिसकी स्वीकृत लागत रू. 1.99 लाख है। मस्टरारोल के अनुसार मौके पर 40 श्रमिक नियोजित किये गये थे । मौके पर सत्यापन में मस्टररोल में नियोजित श्रमिक उपस्थित पाये गये। मोबाइल मानिटरिंग सिस्टम से सभी की उपस्थिति दर्ज करायी गयी थी। 


उपस्थिति के सम्बन्ध में ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि ग्राम के लोगों द्वारा कार्य किया जा रहा है। कार्यस्थल पर श्रमिकों में से श्रीमती आशा राजेन्द्र एवं श्रीमती मीरा से वार्तालाप किया गया। तथा ग्राम पंचायत में तालाब के सुन्दरीकरण हेतु प्रस्तावित तालाब का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान उपस्थित उपायुक्त, श्रम-रोजगार को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक तालाबों के सुन्दरीकरण कराते हुए पानी भराना सुनिश्चित करें। जिसस गर्मियों में पशु एवं ग्रामवासियों को सुविधा हो सके। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम के अन्दर भ्रमण कर लोगों से शासकीय योजनाओं से सम्बन्धित समस्यों की जानकारी प्राप्त की।

महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु चलाया गया अभियान

सिद्धार्थनगर। महिला सशक्तिकरण के क्रम में महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी नें चलाया  जागरुकता अभियान। मिली जानकारी के मुताबिक डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए।


निर्देश के अनुसार सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व अजय कुमार श्री वास्तव  क्षेत्राधिकारी डुमरिया गंज व राजेश कुमार मौर्य थानाध्यक्ष थाना पथरा बाजार सिद्धार्थनगर व  महिला बीट पुलिस अधिकारी, महिला आरक्षी ममता मिश्रा, महिला आरक्षी शीला गौड़ द्वारा महिलाओं, बच्चो के साथ महिला सम्बन्धी अपराध, महिला सुरक्षा के सम्बन्ध मे सरस्वती कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान के तहत महिलाओ को जागरूक किया गया तथा महिलाओं व बच्चियों को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गई।

थाना महिला थाना सिद्धार्थनगर में परिवार परामर्श केंद्र/नई- किरण का आयोजन कर दो परिवारों को बिखरने से बचाया गया

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थाना महिला थाना  सिद्धार्थनगर में परिवार परामर्श केंद्र/नई- किरण का आयोजन कर जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस नें  02 परिवार को बिखरने से बचा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 02 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई। परामर्शन  के बाद  2 पत्रावाली का सफल निस्तारण संभव हुआ। 


जिसमें 02 परिवार को बिखरने से बचाने में कामयाब रहीं थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती मीरा चौहान व म0हे0का0 सविता सिंह, महिला आरक्षी नेहा सिंह,महिला म0आ0 प्रतीची शुक्ला। निस्तारित किए गये पत्रावली के विवरण में ओमप्रकाश पुत्र वंशराज सा० असिघवा थाना मिश्रौलिया जिला सिद्धार्थनगर एवं जाहिदा खातून पत्नी महबूब अली साकिन बगही थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ