बांदा जनपद की पांच प्रमुख खबरों को पढ़ें


अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

मिशन शक्ति के अन्तर्गत छात्राओं को दी गईं जानकारियां

बांदा। शनिवार को शहर के इंदिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में सरकार द्वारा चलाए जा रहे नारी शक्ति मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाथाना इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया व  कार्यक्रम की शुरुआत महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संगीता सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा जारी की गई।

हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया और साथ में यह भी कहा कि अगर महिलाओं को कोई समस्या और दिक्कत होती है तो तत्काल नजदीक पुलिस चौकी वह महिला थाने से संपर्क करें एवं मिशन शक्ति पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाकर बच्चियों को जागरूक किया गया महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह के साथ में महिला कांस्टेबल पूजा रैकवार महिला कांस्टेबल किरण वर्मा और कांस्टेबल सौरभ सैनी व कांस्टेबल नितिन सोलंकी उपस्थित रहे।

गौरक्षा समिति ने स्थाई गौशाला का किया निरीक्षण 

  • गौशाला कर्मचारी को किया सम्मानित करते हुए किया गौपूजन

बांदा। शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ रक्षा समिति के द्वारा ग्राम सिंधन कला में संचालित अस्थाई गौशाला में जाकर औचक निरीक्षण किया गया और गौशाला कर्मचारियों से कहा गया कि और अच्छी सेवाएं दीजिए। गांव अंशु को भोजन पानी की व्यवस्था है सही पाई गई वहां पर काफी मात्रा में भोजन उपलब्ध था। जो कुछ कमियां पाई गई। उन कर्मचारियों को दूर करने के लिए ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया। समिति के जिला अध्यक्ष श्री महेश कुमार प्रजापति कर्मियों के द्वारा अच्छा रखरखाव हेतु सम्मानित भी किया। 

आगे जिला अध्यक्ष प्रजापति ने गांव वासियों व जनपद के सभी पशुपालक एवं किसानों से अपील करते हुए कहा कि अपने गोवंश जो कि दूध देना बंद कर दिए हैं उनको कृपया निराश्रित ना छोड़े यदि किसी कारणवश वह गर्वित नहीं हो रही है तो उन्हें अपने निकटतम पशु चिकित्सालय पर संपर्क करें। आगे प्रजापति जी ने कहा कि प्रायः यह देखने में आ रहा है कि पशुपालकों द्वारा मादा गोवंश को भी निराश्रित छोड़ दिया जा रहा है। यह उचित नहीं है आप लोगों से यह अनुरोध है कि कृपया अपने गांव अंशों को निराश्रित ना छोड़े यदि अपरिहार्य परिस्थिति में नर गोवंश जो अनुप योगी है तो उन्हें नजदीकी गांव आश्रय स्थल में सचिव के माध्यम से संरक्षित करना सुनिश्चित कराएं। 

उन्होंने आगे कहा कि इस कार्य हेतु सचिव ना सुने तो मेरे मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। आगे बताया यदि कोई पशुपालक किसान अपना गोवंश निराश्रित छोड़ते हुए पकड़ा जाता है संबंधित अधिकारी द्वारा उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही कराई जाएगी। उक्त संपूर्ण जानकारी गौ रक्षा समिति के वरिष्ठ जिला प्रवक्ता भरत बाबू गुप्ता एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि सिंधन कला गौशाला में संचालित स्थाई गौशाला में बिजली कनेक्शन ना होने कारण वहां पर गर्मी को देखते हुए गोवंश प्यास से दम तोड़ रहे हैं जिसको देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से  गौ रक्षा समिति मांग करती है कि जल्द से जल्द वहां पर बिजली कनेक्शन करवा कर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए।

गौशाला संचालक डॉक्टर अनिल कुमार शर्मा जी के द्वारा वहां पर गाय गोबर से जैविक खाद का निर्माण किया जाता है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति के प्रदेश महामंत्री श्रीमती संतोष मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिला सह प्रभारी देवीदास गिरी महाराज सचिन चौरसिया शिवा आपी चक्रवर्ती केपी चक्रवर्ती नगर मीडिया प्रभारी रजनीश प्रजापति आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दो युवकों ने चूमा मौत का फंदा

  • पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • सूने घर में दो युवको ने फांसी लगाकर जान दी 
  • गिरवां के शेरपुर और नरैनी के मऊ मे हुई घटनाएं 

बांदा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर घरेलु विवाद के चलते दो युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने घटना की जानकारी होने पर शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना के बाद ससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी शीतल साहू (40)पुत्र रामऔतार  शुक्रवार की रात कमरे के अंदर छत के छल्ले में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया।  रात को लघुशंका को जा रही मां नेशव लटकता देखा तो वह चीख पड़ी। शोर गुलसुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक के परिजनो ने बताया कि शीतल खत्री पहाड़ देवी जी में बिसात खाने कि दुकान किए था। वह शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी नशे के लिए मना करती थी। इसी बात को लेकर दोनो मे विवाद होता रहा था। घटना वाले दिन भी दोनो के बीच विवाद हो हुआ था।अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्रियां एक पुत्र छोड़ गया है। एक अन्य घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव निवासी राममिलन (40)पुत्र सिपाही लाल ने शुक्रवार की दोपहर खाना खाने के बाद खेत चला गया। 

दूसरे के खेत मे लगे बबूल के पेड़ पर मफलर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद खेत गए किसानो ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। सचूना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के घरवालो ने बताया कि राममिलन मजदूरी करता था। उसके चार बच्चे है। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

करंट लगने से राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

  • मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप

बांदा। मशीन से पिलर की भराई करते समय करंट की चपेट में आ जाने से राज मिस्त्री चिपक गया। साथी मजदूरो ने देखा तो आनन फानन प्लग हटाकर उसे बाहर निकाला। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनो में चीखपुकार मच गई। मृतक के घरवालो ने ठेकेदार पर लापरवाही का अरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिला के मवईजार गांव निवासी जय सिंह (30)पुत्र बच्चा वर्मा  कलेक्ट्रेट  में चल रहे भवन निर्माण में करीब चार माह से राजमिस्त्री का काम कर रहा था। शुक्रवार की दोपहर बाद छत में मशीन द्वारा पिलर की भराई कर रहा था। तभी अचानक करंट की चपेट में आ कर वह चिपक गया। साथी मजदूरो ने देखा तो चीख पड़े शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके  पर पहुंच गए। मजदूरों ने किसी तरह मशीन बंद कर उसे करंट से मुक्त कराया। आनन-फानन वह जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। साथी मजदूर शव लेकर घर पहुंच गए। 

मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर दोबारा कलेक्ट्रेट आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के  मामा सुनील ने बताया कि वह बांदा में मजदूरी करने के लिए मुक्तिधाम के पास किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था। उसके एक मासूम बेटी व एक बेटा है। घटना से पत्नी पार्वती समेत अन्य परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोप लगाया कि ठेकेदार की ओर से मशीन चलाने में सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इसी लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।

पहिया खुलने से डीसीएम ट्रक पलटा मजदूर हुए घायल

  • घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

बांदा। कटाई करके परदेश से लौट रहे मजदूरों से भरा हुआ डी सी एम का पहिया खुलने से पलट गया जिससे बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए जिनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है वहीं मौके में जो लोग थे उन्होंने बताया की डी सी एम तेज रफ्तार में था जिसकी वजह से उसका पहिया खुल गया है और वो पलट गया था। मामला बांदा सतना नरैनी राज्य मार्ग का है जहां पर गिरवा थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास पर बांदा तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डी सी एम का पहिया अचानक खुल गया जिस पर गिरवा थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के मजदूर कटाई करके वापस लौट रहे थे जो की उस डी सी एम सवार थे जिस पर डी सी एम पलटने से कई।

लोग घायल हुए जिसमे उन घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भेजा गया  जहां शनिवार दोपहर को फसल की कटाई काटकर आ रहे मजदूरों से भरे डीसीएम ट्रक का अगला पहिया खुल जाने कारण असंतुलित होकर खाई में पलट गया डीसीएम ट्रक में मजदूरों को फसल कटाई की मजदूरी मैं मिला गल्ला भी रखा हुआ था। वहीं घायलों में लक्ष्मनियां 50 वर्ष पति देशराज ,मुन्नी 48 वर्ष पति कल्लू और 2 वर्ष की छोटी बच्ची रिया घायल हो गये बड़ोखर बुजुर्ग के गांव के लोगों ने एंबुलेंस 108 को फोन किया एंबुलेंस 108 ने तत्काल घायलों को मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ