FIVE NEWS : जनपद में धूमधाम से मनाई गई डा. भीमराम अम्बेडकर की जयंती


अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

बाबा साहब ने पिछड़ों व दलितों के उत्थान के लिए समर्पित किया अपना जीवन : केन्द्रीय मंत्री

  • भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा ने समरसता दिवस के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती

बांदा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तत्वाधान में निजामी पैलेस में सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में भारत रत्न बाबा साहेब को माल्यार्पण, पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन कर उन्हें याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष नायक के नेतृत्व में नगर के निजामी पैलेस में गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित घोसी का संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता द्वारा किया गया। जहां मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाओं तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि 14 अप्रैल 9891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्मे डाक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में सम्मानित किया गया। क्योंकि उनकी अध्यक्षता में ही संविधान सभा ने दुनिया का सबसे लंबा, लिखित संविधान तैयार किया था। डाक्टर अंबेडकर न्यायविद, अर्थशास्त्री और दलित नेता थे। जिन्होंने भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति का नेतृत्व किया और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने कहा कि यह जयंती प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को डाक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के अवसर पर मनाई जाती है। बाबासाहेब ने अपना पूरा जीवन दलितों, शोषित व पिछड़ों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने एक समाज सुधारक के रूप में सामाजिक समानता के लिए काम किया। 

बाबासाहेब के तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, बुंदेलखंड विकास बोर्ड अध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉक्टर पी एन वर्मा के अलावा जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवार, जिला मंत्री पंकज रेकवार, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, सुमन शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री धनंजय चौधरी, बेटा लाल श्रीवास, धर्मेंद्र खटीक, राजू श्रीवास, बाबूराम निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनपद में धूमधाम से मनाई गई डा. भीमराम अम्बेडकर की जयंती

  • राजनैतिक दलों के कार्यालयों में हुआ आयोजन
  • अम्बेडकर पार्क में किया बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण

तिंदवारी/बांदा। भारत रत्न, संविधान निर्माता, बाबा भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती जिले में धूमधाम मनाई गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में भी संविधान निर्माता डा. भीमराम अम्बेडकर की जयंती जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मनाई गई। इसके अलावा शहर के जजी चौराहे में स्थित अम्बेडकर पार्क में भी बाबा साहब डा. अम्बेडकर के की प्रतिमा पर उनके अनुचाइयों ने माल्यार्पण किया। तिंदवारी कस्बे के नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला प्रवक्ता आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर एक व्यक्ति नहीं थे। वह एक संकल्प का दूसरा नाम है। बाबासाहेब कहते थे शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो। वह सामाजिक समता और न्याय के पक्षकार थे। जब हम न्यू इंडिया को जातियों के बंधन से मुक्त करने की बात करते हैं, तो उसके पीछे हमारा युवाओं पर अटूट भरोसा होता है। 

आज की युवा शक्ति बाबासाहेब के सपनों को साकार करने की ऊर्जा रखती है। आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, उस समय बाबा साहेब की जयंती हम सबको बाबासाहेब के पुण्य यज्ञ से जुड़ने का अवसर देता है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी ने कहा कि हम बड़े गर्व से कह सकते हैं कि मोदी सरकार ने बाबासाहेब से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का अनोखा काम किया है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र पांडेय, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू सिंह फौजी, पूर्व नगर अध्यक्ष अतुल दीक्षित, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल मंत्री डॉ गोपाल गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सभासद मुन्ना लाल गिरी, धीरू बाजपेई, घनश्याम कोटार्य विनोद गुप्ता, ज्ञानबाबू कोटार्य, योगेश कोटार्य, रामबरन कोटार्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसी प्रकार भारत संविधान के निर्माता भीम राव अम्बेडकर जयन्ती जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गयी। श्री अम्बेडकर माल्यार्पण के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एड ने कहा कि हम सब को भारत मे स्वतन्त्रता के साथ जीवन  जीने का नियम बनाया जिसे भारत का संविधान कहा जाता है जिसकी हर लाईन एक मंत्र है और विकासशील भारत को विकसित भारत बनाने का सूत्र है बैठक  मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकठा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि श्री अम्बेडकर की जयन्ती पर शपथ ले कि उनके वताये गये रास्ते पर चलना  है और संविधान  की रक्षा के लिए हमे प्राण भी देने पड़ जाये तो कोई संकोच नही करना है। आज की सरकार संविधान के खिलवाड़ कर रही है जागरुक हो जाइये और संविधान की रक्षा करिये जिला उपाध्यक्ष बी लाल ने कहा आज हम सब मिल कर भारत के संविधान की रक्षा करेंगें। बैठक का संचालन  धीरेंद्र पटेल ने किया। बैठक मे राजेश गुप्त पप्पू, केशव पाल  अपसाना बेगम  रेनु चन्दा देवी सोनू मिश्रक शब्बीर सौदागर, नाथ राम सेन, धीरेंद्र धुरिया, सुकदेव गांधी शिव नारायण सिंह उमेश विश्वकर्मा आदि तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

इसी प्रकार डा. अंबेडकर  साहब का 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पूर्ण श्रृद्धा और आस्था के साथ मनायी गई। यहां लोगों ने सुबह से ही अम्बेडकर पार्क बांदा में इकट्ठा होकर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया व इसके बाद शहर के विभिन्न जगहों से बाइक रैली  बिशाल रैली जुलूस निकाला गया जिसमें  बाबा साहेब आंबेडकर के तमाम अनुयायिओं व भीम आर्मी सेना, राष्ट्रीय बौद्ध महासभा, बहुजन सेवा संघ, संत गाडगे सेवा समिति उपस्थित रहे। 

डा. अम्बेडकर की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन

गुरूवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीम राव अंबेडकर की 131 वीं जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय लोकसंपर्क ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आज क्योटरा स्थित माँ सरस्वती ज्ञान मंदिर, जूनियर हाई स्कूल में एक गोष्ठी का आयोजन कर बाबा साहब के विचारों व आदर्शों पर चर्चा की गई।साथ ही बाबा साहब पर केंद्रित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर 10 बच्चों को विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम विशाल पाल ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी इस बात से अनभिज्ञ है कि बाबा साहब अपने समकालीन लोगों में सर्वाधिक शिक्षित व्यक्ति थे। शिक्षा उनके दीर्घकालीन संघर्ष तथा कठोर परिश्रम का परिणाम थी। उनका मानना था कि सामाजिक समरसता का निर्माण करने से ही सामाजिक समानता हो सकती है। उनका कहना था, “मैं चाहता हूं कि लोग सर्वप्रथम भारतीय हों व अंत तक भारतीय रहें, भारतीय के अलावा कुछ भी नहीं”। बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर को उनके अविश्वसनीय कामों की वजह से उनके जन्म दिन 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है। 

कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि डॉ अंबेडकर एक जाने माने राजनेता व प्रख्यात विधिवेत्ता थे। बाबा साहब स्वतंत्र भारत के समाज सुधारक थे। उन्होने देश में सामाजिक असमानता, जाति व्यवस्था को खत्म करने में अति महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंबेडकर जयंती का असल उद्देश्य समाज के प्रत्येक सदस्यों के बीच जाति और धर्म के भेदभाव को दूर कर समानता और संतुष्टि की भावना पैदा करना है। बाबा साहब स्वतंत्र भारत के संविधान के वास्तुकार थे और देश का कानून बनाने के लिए स्वतंत्र रूप से अवलंबित थे। उन्होने बाल विवाह जैसे अन्य बुरी प्रथाओं के साथ देश के जाति व्यवस्था को समाप्त करने में अपना योगदान दिया। स्वतंत्र भारत के संविधान का निर्माण उन्होने ही किया था। जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इसलिए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। 1947 में स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून और न्याय मंत्री का पद संभाला और भारत के संविधान के निर्माता बने। कार्यक्रम में हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजयी छात्र थे स्वाति, अनमोल सोनकर, मानस निषाद, अंकिता पाल, गायत्री वर्मा, सोनू अनुरागी, हर्षिता, अंशिका सिंह, संदीप निषाद और सौरभ। कार्यक्रम में बाबा साहब के ऊपर गीत सुनाया शिव विशाल सिंह चंदेल व बिहारी लाल तिवारी ने। प्रमुख रूप से उपस्थित लोग थे बाबू राम, हेमंत कुमार, प्रियंका, सुमन, समीक्षा व अन्य।

डा. अंबेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी

जसपुरा मंडल में डा भीमराव अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण कर आरती करके  उनको श्रद्धांजलि दी गई। बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर जसपुरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा धूमधाम से मनाई गई वहीं चक्रपाणि अवस्थी के द्वारा बाबा साहब की फोटो पर पुष्प अर्पित करते हुए बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिस तरह से विदेशों से पढ़कर ढेर सारी डिग्री प्राप्त की है और भारत के महान विद्वान बने हैं जो भारत में नहीं पूरे विश्व में पूजे जाते हैं जिनके द्वारा संविधान को लिखा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा चंद्र तिवारी राकेश सिंह चौहान राजू प्रधान उर्फ राज बहादुर सिंह प्रधान जी चक्रपाणि अवस्थी शिवम तिवारी गोविंद किशन मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

स्कूल में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की 131 वी जयंती समारोह आयोजित

जसपुरा कस्बे में बने पीजीएस पब्लिक स्कूल इंग्लिश मीडियम में विश्वव रत्न सिम्बल ऑफ नॉलेज बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की 131 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई विद्यालय के प्रधानाचार्य जयनारायण सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण की किया। पूर्व ग्राम प्रधान तोप सिंह ने बताया कि बाबा साहब की लिखी हुई पुस्तके पढ़ना चाहिए उनके जीवन पर, किये गये कार्या पर प्रकाश डाला डॉक्टर अम्बेडकर ने जिस तरह से विदेशों से पढ़ कर बारह एटला  ढेर सारी डिग्री प्राप्त की और भारत के महान विद्वान बने जो भारत मे ही नही पूरे विश्वव में पूजे जाते है। वही प्रधानाचार्य जय नारायण सिंह ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था जो मोहार जाति के थे अपने पिता के 14 लड़के थे।

इसके बाद वह तीन भाई ही बचे डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने उच्च शिक्षा प्राप्त की और इनका नाम भीमराव सत्यपाल था जिनके गुरु ब्रह्मदेव ब्राह्मण जाति के थे इन्होंने इनका नाम सत्यपाल हटवा दिया था और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद इनका नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पड़ गया और इनकी माता जी का नाम भीमाबाई था। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने नई दिशा दिया और संविधान को लिखा इसलिए आज भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को भारत मे ही नही पूरे विश्वव में पूजे जाते है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य जय नारायण सिंह बलबीर सिंह उमाकांत साहू लवलेश प्रजापति दीपक द्विवेदी अंजली सिंह पूजा सिंह विकास दुबे आकांक्षा शुक्ला सुमन विश्वकर्मा शांति तोप सिंह जसपुरा पूर्व प्रधान अंशू गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

बाबा साहब की जयंती धूमधाम से तहसील सभागार में मनाई गई

तहसील पैलानी सभागार में विश्व रत्न सिम्बल आफ नालेज बोधिसत्व बाबा साहब डसक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की 131 वी जयंती आज 14 अप्रैल को पैलानी तहसील में तिमराज सिंह तहसीलदार के नेतृत्व में जयंती मनाया गई जिसकी अध्यक्षता तिमराज सिंह तहसीलदार ने की और बाबा साहब के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण की इसके बाद लेखपाल सघ के तहसील अध्यक्ष हरिओम यादव,व महामंत्री रामसजीवन ने पुष्प अर्पित की साथ ही क्रमशः समस्त कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित किये साथ ही एक- एक कर बाबा साहब के बारे में प्रकाश डालेऔर सभा का संचालन बल्देव प्रसाद यादव ने की साथ ही अध्यक्ष हरिओम यादव भीम राव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला एवं कानूगो विजय वर्मा ने भी बाबा साहब के विषय पर जाति वाद के विषय पर विचार व्यक्त किये, महामंत्री रामसजीवन कुटार ने भी संविधान को बचाने के विषय पर लोगो से अपील की सँविधान खतरे में है।

इसे बचाए यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार ने भी सामाजिक परिवर्तन जाति उन्मूलन के विषय पर बाबा साहब के विचार व्यक्त किये अंत मे तिमिराज सिंह तहसीलदार पैलानी ने बताया कि बाबा साहब की लिखी हुई पुस्तके पढ़ना चाहिए उनके जीवन पर, किये गये कार्या पर प्रकाश डाला डॉक्टर अम्बेडकर ने जिस तरह से विदेशों से पढ़ कर बारह एटला  ढेर सारी डिग्री प्राप्त की और भारत के महान विद्वान बने जो भारत मे ही  नही पूरे विश्वव में पूजे जाते है तहसीलदार ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर गहराई से लोगो को बताया मंजीत, रामचंद्र सोनी, अशोक, सतवंत तोप सिंह जसपुरा पूर्व प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मे मनायी गयी अम्बेडकर जयंती

बांदा। गुरूवार को बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मे बाबा साहब की 131 वी जयन्ती मनायी गयी। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डा0 मुकुल कुमार अधिष्ठाता परास्नातक अध्ययन ने अम्बेडकर जी की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अपने उद्बोधन मे डा0 मुकुल कुमार ने बाबा साहब अम्बेडकर को याद करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि बाबा साहब ने संघर्षा को किस तरह से अवसर मे परिवर्तित किया, अपने ज्ञान व बुद्धि के बल पर वह देश के महानायक के रूप मे स्थापित हुए। जिस तरह से उन्होने सामाजिक न्याय की लड़ाई को लड़ा और उसे संविधान मे कानूनी रूप प्रदान किया जिससे समाज के हर वर्ग को समानता का अधिकार मिला। 

कार्यक्रम की शुरूवात श्री कृष्ण सिंह तोमर, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने अपने स्वागत भाषण से किया।श्री तोमर ने बताया कि बाबा साहब शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता देते थे। उन्हे अच्छी पुस्तको को पढ़ने का बहुत शौक था। उनकी स्वयं की लाईब्रेरी मे करीब 35 हजार पुस्तको का संग्रह था। इससे हम सभी शिक्षा जगत से जुडे़ अध्यापक एवं छात्रो को प्रेरणा लेनी चाहिये कि हम सभी को अच्छे साहित्य को पढ़ने के लिये आतुर रहना चाहिये। तभी हमारा बौद्धिक विकास होगा। कार्यक्रम के दौरान डा0 धर्मेन्द्र कुमार मुख्य छात्रावास अधीक्षक ने डा0 अम्बेडकर की जीवनी को विस्तार रूप से प्रस्तुत किया। 

उन्होने अम्बेडकर जी के जीवन के विभिन्न पहलुओ सामाजिक, न्याय और संधर्ष राजनैतिक योगदान अर्थ जगत मे योगदान एवं संविधान रचने मे अहम भूमिका के बारे मे बताया। कार्यक्रम मे युवा छात्रो ने बाबा साहब अंबेडकर को याद किया। कार्यक्रम के दौरान डा0 ए0सी0मिश्रा, निदेशक शोध, डा0ए0के0 श्रिवास्तव, निदेशक पी0एम0इ0सी0, डा0 नरेन्द्र सिंह, सह निदेशक प्रसार, डा0 आनंद सिंह सह निदेशक प्रसार, डा0 आनन्द कुमार चौबे कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सभी प्राध्यापक गण, कर्मचारी गण एवं छात्र छात्राएें उपस्थित रहे।

डा अंबेडकर की जयंती पर अन्य राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने मनाया

बबेरु/बांदा। बबेरू कस्बे पर डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर अन्य राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा किया। और उनकी जयंती को धूमधाम से मनाया और उनके विचारों को एक दूसरे पर साझा किया। बबेरू कस्बे के मरका तिराहा अंबेडकर पार्क पर आज डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अन्य राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी पहुंचकर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा किया, वही भारतीय संविधान के रचयिता एवं समाज में समानता लाने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवनी में प्रकाश डाला और उनके बताए हुए रास्ते व उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। 

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी से रहे पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा भाजपा प्रत्यासी अजय सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, सुधीर कुशवाहा, राजा दीक्षित, सुनीता भारतीय, प्रीति चित्रांशी सहित भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज पांडेय अपनी पूरी टीम के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के समय मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर बबेरू के नवनिर्वाचित सपा विधायक विशंभर सिंह यादव के नेतृत्व में मरका तिराहा स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

वही कहा कि बाबासाहेब के जीवन और संघर्ष तथा समता मूलक समाज की स्थापना व संविधान निर्माण जैसे कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहां के कुछ लोग बाबासाहेब के संविधान को कुचलने का काम कर रहे हैं, ऐसा हम हरगिज नहीं होने देंगे संविधान की रक्षा का संकल्प सभी को दिलाने का काम किया हैं, इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी, छेदीलाल गुप्ता, रामफल त्यागी, अखिलेश पाल, के के महंत, जगन्नाथ गुप्ता, ज्ञान सिंह, राजा यादव, जयकरण श्रीवास, दयाराम वर्मा, संजू वर्मा, अतुल यादव, राजेंद्र अवस्थी, गुलाम खान मौजूद रहे।

वहीं अन्य राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के पास पहुंचकर पुष्प वर्षा किया, और उनके चरित्र और व्यक्तित्व पर चर्चा किया। और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प किया। वही बबेरू कस्बे पर दलित एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर धूमधाम से डीजे पर बाइक रैली निकाली गई है, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से बाइक रैली पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाठक, कस्बा इंचार्ज अरविंद कुमार, एवं पुलिस बल बाइक रैली के आगे पीछे मौजूद रहा।

संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम से तहसील सभागार में मनाई गई

बादां/ पैलानी। तहसील पैलानी सभागार में विश्वव रत्न सिम्बल ऑफ नॉलेज बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की 131 वी जयंती आज 14 अप्रैल को पैलानी तहसील में तिमराज सिंह तहसीलदार के नेतृत्व में जयंती मनाया गई जिसकी अध्यक्षता तिमराज सिंह तहसीलदार ने की और बाबा साहब के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण की इसके बाद लेखपाल सघ के तहसील अध्यक्ष हरिओम यादव, व महामंत्री रामसजीवन ने पुष्प अर्पित की साथ ही क्रमशः समस्त कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित किये। 

साथ ही एक-एक कर बाबा साहब के बारे में प्रकाश डालेऔर सभा का संचालन बल्देव प्रसाद यादव ने की साथ ही अध्यक्ष हरिओम यादव भीम राव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला एवं कानूगो विजय वर्मा ने भी बाबा साहब के बिषय पर जाति वाद के विषय पर विचार व्यक्त किये ,महामंत्री रामसजीवन कुटार ने भी सँविधान को बचाने के विषय पर लोगो से अपील की सँविधान खतरे में है  इसे बचाए यही हमारी सच्ची श्र्द्धांजलि होगी, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार ने भी सामाजिक परिवर्तन जाति उन्मूलन के विषय पर बाबा साहब के विचार व्यक्त किये अंत मे तिमिराज सिंह तहसीलदार पैलानी ने बताया कि बाबा साहब की लिखी हुई पुस्तके पढ़ना चाहिए।

उनके जीवन पर, किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला डॉक्टर अम्बेडकर ने जिस तरह से विदेशों से पढ़ कर बारह एटला  ढेर सारी डिग्री प्राप्त की और भारत के महान विद्वान बने जो भारत मे ही  नही पूरे विश्वव में पूजे जाते है तहसीलदार ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर गहराई से लोगो को बताया मंजीत, रामचंद्र सोनी, अशोक, सतवंत तोप सिंह जसपुरा पूर्व प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ