TOP 5 NEWS : पति- पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश, आइए जाने क्यों?


अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

 पूर्व विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश

  • वृद्धा की अर्जी ने न्यायालय ने दिया आदेश

बांदा। नरैनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे राजकरण कबीर पर एक वृद्धा से धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का आरोप है। इस मामले में प्रशासन द्वारा अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया लेकिन अब न्यायालय ने विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां नरैनी नगर क्षेत्र में रहने वाली वृद्धा कौशल्या ने धारा 156 (3) के तहत अर्जी दाखिल की है। जिसमें कहा गया है कि विधायक राजकरन कबीर और उनकी पत्नी उर्मिला देवी ने मेरी जमीन का धोखाधड़ी करके बैनामा करा लिया है। 

जमीन बिक्री के 6 लाख रुपए उसने 2 लोगों के सामने दिए थे और बाकी 9 लाख रुपए 19 अक्टूबर 2018 को देने का वादा किया था। यह आश्वासन मिलने के बाद मैंने अपनी जमीन विधायक की पत्नी उर्मिला देवी के नाम बैनामा कर दी थी। जमीन का बैनामा होने के बाद दाखिल खारिज भी हो चुका है।जब नियत तिथि में शेष रकम नहीं दी गई तब मैंने विधायक जी से शेष रकम देने की मांग की। इस पर वह कोई न कोई बहाना करके मुझे टरकाते रहे। इसके बाद मैंने एसडीएम नरैनी, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से भी इस मामले में शिकायत की लेकिन राजकरण कबीर के विधायक रहते शासन द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। 

उसने आरोप लगाया कि धोखाधड़ी करके उसकी जमीन हड़प ली गई है इस पर न्यायालय ने संबंधित थाना को विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में 27 अप्रैल को फिर सुनवाई होगी जिसमें बयान दर्ज किए जाएंगे।इस बारे में जानकारी देते हुए पीड़िता कौशल्या के अधिवक्ता योगेंद्र अवस्थी ने बताया कि मेरा प्रयास है कि पीड़िता को न्याय मिले क्योंकि वह वृद्धा है और चलने फिरने में लाचार है। बताते चलें कि राजकरण कबीर 2017 में नरैनी सीट से विधायक चुने गए थे, 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया। वर्तमान में इस सीट से भाजपा की ओममणि वर्मा विधायक चुनी गई हैं।

जागरूकता बढ़ने से बच्चों का कोविड टीकाकरण भी बढ़ा

  • स्वास्थ्य विभाग की टीमें अभिभावकों को कर रही जागरूक 
  • जनपद में अब तक 36,652 बच्चों को लगा टीका 
  • डीएम व अपर निदेशक के निर्देशन पर चल रहा अभियान 

बांदा। जागरूकता बढ़ने के साथ ही जिले में 12 से 14 साल तक बच्चों के कोविड टीकाकरण अभियान में भी तेजी आई है। बच्चों के टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए चल रही स्वास्थ्य विभाग की मुहिम का असर भी दिखने लगा है। टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है। टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों ने वैक्सीन लगवाकर खुद को कोरोना से सुरक्षित करने की तरफ पहला कदम बढ़ाया है। 

जिलाधिकारी अनुराग पटेल और अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. नरेश सिंह तोमर के निर्देशन पर जनपद में 13 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले दिन केवल 100 बच्चों ने ही टीकाकरण कराया था। इसके बाद चार दिन तक होली और अन्य अवकाश के कारण टीकाकरण बंद रहा। टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम बनाकर घर-घर लोगों कोरोना वायरस से बच्चों में संक्रमण के प्रति जागरूक किया। इस मुहिम का असर भी दिखा। कोरोना से बचाव के टीके लगवाने के लिए अब बच्चे केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि होली व पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के चलते 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोविड टीका लगाने का अभियान शुरुआती दिनों में काफी धीमी गति से चल रहा था। पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की समाप्ति के बाद टीकाकरण की गति में तेजी आई है। बच्चों को कोर्बेवैक्स की पहली डोज दी जा रही है। जनपद में 76,223 बच्चों को कोरोना से प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 36,652 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है।

स्कूलों में कैंप लगाकर हो रहा टीकाकरण 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय कुमार शैवाल ने कहा कि जिले के कई स्कूलों ने नया सत्र शुरू होने से पहले 12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए कोरोना से बचाव की वैक्सीन की अनिवार्यता को लागू कर दिया है। अभिभावकों को बच्चों के टीकाकरण के लिए स्कूलों के माध्यम से संदेश भेजे जा रहे हैं। कई स्कूल संचालकों ने प्रवेश के लिए वैक्सीन की पहली डोज के प्रमाणपत्र को अनिवार्य भी कर दिया है।

छात्रों को स्मार्टफोन देकर योगी सरकार ने किया सराहनीय कार्यः दलजीत सिंह

  • पूर्व विधायक ने स्नातक छात्र-छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

बांदा। बुधवार को विधानसभा तिंदवारी के जसपुरा क्षेत्र में प्रह्लाद सिंह स्मारक महाविद्यालय के 130 स्नातक छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता व पूर्व विधायक तिंदवारी दलजीत सिंह द्वारा वितरण किया गया। स्मार्टफोन पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खुशी से भर गए। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता दलजीत सिंह द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी की सरकार छात्र हित मे शिक्षा के प्रति काफी सराहनीय पहल को अपना कर उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित कर रही है। इससे छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूकता का एक नया आयाम जोड़कर देखा जा रहा है।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह द्वारा सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया गया एवं आयोजन समिति का अभिनंदन व्यक्त किया गया। इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह प्रबन्धक महाविद्यलय, एसपी सिंह चौहान जसपुरा, चंद्रदेव तिवारी मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा जसपुरा, राजेश कुमार, जगदीश सिंह कछवाह, एसके सिंह चौहान, शशि अवस्थी जसपुरा,रमेश सिंह लुकतरा, धर्मेंद्र सिंह,रंजीत यादव कानाखेड़ा, नंदू सिंह, रजत सिंह गोलू साथ मे मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार सिंह द्वारा दी गयी।

बेसहारा महिलाओं को सखी मानव समिति दे रही सिलाई प्रशिक्षण

  • एक मैरिज हाल में हुआ स्वागत समारोह का आयोजन

बांदा। सामाजिक कार्या में अग्रणी सखी मानव सेवा समिति के द्वारा एक मैरिज हरल में पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी श्रीमती पूनम मिश्रा के द्वारा किया गया गायत्री नगर में समिति के द्वारा निशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण कराए जाने की शुरुआत की गई। पूनम मिश्रा ने बताया कि बहुत जल्द इस तरह के प्रशिक्षण और लाए जाएंगे जो भी महिलाएं और बालिकाएं  अपने आप को निराश्रित व बेसहारा महसूस करती हैं वैसे प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह रही थाना प्रभारी ने बताया कि वह महिलाओं की सेवा में सदैव तत्पर थे और तत्पर रहेंगे चाहे वह महिलाओं को न्याय दिलाने की बात हो या महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित हो सदा ही वह महिलाओं के साथ में है वही विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था प्रबंधक नमिता सिंह का स्वागत पुष्प हार पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर पूनम मिश्रा ने किया कार्यक्रम में उपस्थित सभासद मायाराम वरिष्ठ अधिवक्ता साधना मिश्रा एवं संस्था पदाधिकारी दीपक सहित पूनम मिश्रा अन्य पदाधिकारियों का सम्मान संस्था द्वारा निर्गत कोरोना सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर महिला थाना प्रभारी संगीता के द्वारा किया गया।

पूनम मिश्रा के जज्बे को देखते हुए सब ने उनके इस सेवा भाव की भूरि भूरि प्रशंसा की और समाज सेवा में आने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी जो स्वयम् दिव्यांग है। लेकिन उनकी सोच बहुत ही मजबूत है। उन्होंने बताया कि वह आगे अनाथ बच्चों के लिए अनाथ आश्रम संचालन करने का कार्य भी करने जा रहे हैं। उनके जज्बे में कोई कमी नहीं है वह समाज की सेवा जीवन पर्यंत करना चाहते हैं जिन्हें कोरोना सम्मान पत्र एवम प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इशांत सिंह शिवा संतोष कुमार सिंह संतोष मिश्रा साधना मिश्रा रचना यादव वह तमाम गणमान्य में संस्था पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिले में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

  • जिले में कई स्थानों पर हुआ कार्यक्रमों का आयोजन

बांदा। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल,राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के मूलमंत्र के साथ राष्ट्र सेवा को समर्पित भाजपा के ४२वें स्थापना दिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की कार्य योजना अनुसार कई कार्यक्रमों के रूप में धूमधाम से मनाया। राष्ट्र निर्माण, अंत्योदय व एकात्म मानववाद के ध्येय के अनुरूप चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने पार्टी के अब तक के सफर के प्रमुख अंशों का उल्लेख करते हुए भाजपा संगठन को अपने निस्वार्थ सेवा तथा समर्पण के द्वारा आज इस शिखर पर पहुंचाने वाली महान विभूतियों को बार-बार नमन किया। 

गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के चेयरमैन अयोध्या प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जहां पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राष्ट्रीय हित को सर्वापरि रखते हुए काम कर रही है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व जिला संयोजक भाजपा अशोक त्रिपाठी जीतू, बीडी प्रजापति, पूर्व जिला महामंत्री आशुतोष मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव तथा लवलेश सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने स्वर्णिम काल में स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा ने 42 वर्षों का सफर पूरा कर लिया है। 

इस दौरान पार्टी ने तमाम उतार-चढ़ाव देखते हुए विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने की कामयाबी भी हासिल की है। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने अध्यक्षता करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया जबकि संचालन जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित द्वारा किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस को जनपद के सभी 16 मंडलों में मनाते हुए झंडारोहण कर, प्रभात फेरी निकालकर, गोष्ठी का आयोजन करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी सुना। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमैन विनोद जैन तथा राज कुमार राज, जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत तथा विवेकानंद गुप्ता, नरेंद्र सिंह नन्ना, प्रेम नारायण द्विवेदी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी,नाना शुक्ला, धर्मेंद्र त्रिपाठी, ममता मिश्रा, संतु गुप्ता है। 

इनके अलावा मनोज पुरवार, जागृति वर्मा, दिनेश यादव, मुदित शर्मा, उत्तम सक्सेना, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, राकेश बाजपेई, बाबूराम निषाद, अजय तिवारी, धीरेंद्र सिंह प्रधान महोखर, नरेंद्र तिवारी, अभिलाषा मिश्रा, रंजना श्रीवास्तव, रामकरण सिंह बच्चन, श्याम सिंह एडवोकेट, मनोज जैन, धनंजय करवरिया, सुरेश कान्हा, सचिन अग्निहोत्री, अजीत प्रकाश गुप्ता, शिव शंकर भोले, शैलेंद्र शीलू, आनंद त्रिपाठी, ज्वाला प्रसाद तिवारी, श्याम बाबू पाल, राकेश गुप्ता दद्दू, विवेक त्रिपाठी, रामकिशन गुप्ता बासु, शैलेंद्र तिवारी, सुमन शर्मा, मालती दीक्षित, संतोष बाथम, गोलू सेठ सहित बड़ी कार्यकर्ता में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ