![]() |
संजय तिवारी |
यदि आप उनसे पूर्व परिचित नहीं हैं, तो आप पहली नजर में वनवासी ही समझेंगे। हम बात कर रहे हैं शाहपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर कोचामऊ के कल्ला के खेत में झोपड़ी बनाकर रहने वाले RBI के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन के गुरु डॉ. आलोक सागर की। IIT दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर व बहुत सी भाषाओं के जानकार होने के बावजूद प्रचार-प्रसार से दूर सादगी भरा आनंद का जीवन जी रहे हैं। आलोक सागर, जिन्होंने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग करने के बाद अमेरिका की मशहूर ह्यूसटन यूनिवर्सिटी से पीएचडी की पढ़ाई की है।
वहीं कनाड़ा में 7 साल जॉब करने के बाद वे वापस यहां आ गए। उनके जीवन को भारत की नई पीढ़ी के समक्ष प्रस्तुत करने की बहुत जरूरत है। मोबाइल ने आज इंसान को इतना अधिक जकड़ लिया है कि वह इंसान के सहज स्वभाव को खत्म कर रहा है। वनवासियों के जंगल बचे रहे स्वरोजगार के अवसर बढ़ें ताकि नौकरी पर निर्भरता कम होते रहे। इस मकसद से वे लोगों के बीच काम भी कर रहे हैं और साधारण जीवन जी रहे हैं। 10 बाइ 10 की झोपड़ी में 2 जोड़ कुर्ता-पाजामा और साइकिल के अलावा कुछ राशन और बर्तन ही उनकी पूंजी है। प्रो आलोक सागर ने कोचमऊ में फलदार चीकू, लीची, अंजीर, नीबू, चकोतरा, मोसबी, किन्नू, सन्तरा, रीठा, आम, महुआ, आचार, जामुन, काजू, कटहल, सीताफल के सैकड़ों पेड़ लगाए हैं।
कौन हैं प्रोफेसर आलोक सागर
प्रोफेसर आलोक सागर का जन्म 20 जनवरी 1950 को दिल्ली में हुआ। आईआईटी दिल्ली में प्रोफेसर बने। यहां मन नहीं लगा तो नौकरी छोड़ दी। वे यूपी, मप्र, महाराष्ट्र में रहे। पिता सीमा शुल्क उत्पाद शुल्क विभाग में कार्यरत थे। एक छोटा भाई अंबुज सागर आईआईटी दिल्ली में प्रोफेसर हैं। एक बहन अमेरिका कनाडा में तो एक बहन जेएनयू में कार्यरत थीं।72 साल की उम्र में भी डॉ. आलोक सागर रोज खापा पंचायत के कोचामऊ गांव के खेत में लगे पौधों में बाल्टी से पानी डालने जाते हैं।
वहीं डॉ. सागर कहीं भी आना-जाना साइकिल से करते हैं| वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर उनकी प्रतिक्रिया उनके सहज दार्शनिक अंदाज उनके वास्तविक अनुभव को दर्शाता है। उनका कहना है कि वर्तमान शिक्षा में इंसान को नौकर बनाने पर अधिक फोकस है। लोग बच्चों को शिक्षा से जोड़कर निश्चित हो जाते हैं। आदमी दिमाग का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है। लोग कहते हैं दिल्ली में बैठा आदमी गांव की सोच रहा है। जबकि गांव के आदमी को गांव के हित के लिए सोचना चाहिए। व्यवस्था ने इंसान का दिमाग अस्थिर कर दिया है।
अब गंभीर होकर सोचिए न। प्रो आलोक सागर IIT दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिग्री , ह्यूस्टन से पी एच डी , टैक्सास से पोस्ट डाक्टरेट ,पूर्व आर बी आई गवर्नर श्री रघुराम राजन के प्रोफेसर, विगत 34 वर्षों से किसी भी तरह के लालच को दरकिनार कर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आदिवासियों के बीच रहते हुए उनके सामाजिक, आर्थिक , शैक्षणिक उत्थान और उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। निजी जीवन में दिल्ली में करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक श्री आलोक सागर की मां दिल्ली के मिरांडा हाउस में फिजिक्स की प्रोफेसर , पिता भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी थे,छोटा भाई आज भी आई आई टी में प्रोफेसर है।
सब कुछ त्याग कर आदिवासियों के उत्थान के लिये समर्पित ,आदिवासियों के साथ सादगी भरा जीवन जी रहे है...रहने को घासफूस की एक झोपड़ी, पहनने को तीन कुर्ते, आवागमन के लिए एक साइकिल-ताकि प्रकृति को नुकसान न हो। कई भाषाओं के जानकार श्री सागर आदिवासियों से उन्हीं की भाषा में संवाद करते हैं। उनको पढ़ना लिखना सिखाने के साथ-साथ आसपास के जंगलों में उनसे लाखों फलदार पौधौं का रोपण करवा चुके हैं। फलदार पौधौं का रोपण करवाकर आदिवासियों में गरीबी से लड़ने की उम्मीद जगा रहे हैं। साइकिल से आते जाते बीज इकट्ठा कर आदिवासियों को बोने के लिए देते हैं। कई कई बार भारत सरकार के पद्मम पुरस्कार को ठुकरा चुके प्रो आलोक सागर को आखिर किस संज्ञा और विशेषण से विभूषित किया जाना चाहिए। कलियुग के ऋषि याकि भारत भाग्य विधाता।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.