डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिला एकेडमिक एक्सीलेंस एवार्ड

वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं प्रख्यात चिकित्सा शास्त्री प्रो डॉक्टर मनोज कुमार श्रीवास्तव को इस वर्ष का एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया है। डॉ श्रीवास्तव को उनके उल्लेखनीय शोध योगदान, रिसर्च पेपर और 30 पुस्तकों के लिए  इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन उत्तर प्रदेश के वार्षिक अधिवेशन शाहजहाँ पुर में यह अवार्ड प्रदान किया गया। विदित हो कि डॉ मनोज चिकित्सा विज्ञान सम्बंधी 30 पुस्तक और 155 रिसर्च पेपर का प्रकाशन किया है।

डॉ मनोज काशी मेडिकेयर के निदेशक है तथा इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष है। डॉ मनोज को अमेरिका ने पुस्तक पीस फ़ार आल के लिए अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति पुरस्कार से सम्मानित भी किया है। डॉ मनोज के इस उपलब्धि पर डॉ शरद अग्रवाल डॉ प्रदीप सिंह डॉ राजीव गोयल डॉ अनिल श्रीवास्तव डॉ मदन मोहन पालीवाल, डॉ शिप्रा घर, पंकज सिंह तथा कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह,अन्तराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी अजय यादव ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ