शिक्षा केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है

बलिया। शिक्षा मनुष्य के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि यह अज्ञानता को दूर कर व्यक्ति के चरित्र , सोच और भविष्य का निर्माण  करती है। शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला है।" उक्त बातें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे चिलकहर  के खंड शिक्षा अधिकारी  हिमांशु कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय गुरगुजपुर शिक्षा क्षेत्र चिलकहर, जनपद बलिया पर  बच्चों को ट्रैक सूट वितरण समारोह के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए  कही। विद्यालय परिवार द्वारा किए गए इस नेक  कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आज बच्चों के उत्साह वर्धन एवं एकरूपता को बढ़ावा देने के लिए यह विद्यालय परिवार द्वारा किया गया एक सराहनीय कदम है l निश्चित रूप से ट्रैक सूट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ चिलकहर के अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय  ने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा अपने स्तर से बच्चों के लिए ऐसी उत्तम व्यवस्था करना समाज एवं शिक्षा क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादाई मिशाल है l ज्ञातव्य हो कि प्राथमिक विद्यालय गुरगुजपुर पर  शैक्षिक सत्र 2026 27 में कुल 115 छात्रों का नामांकन है। विद्यालय परिवार द्वारा इन बच्चों को ट्रैकसूट  (लोअर टी-शर्ट) इस वितरण समारोह के साथ ही इसी विद्यालय में पूर्व मे प्रधानाध्यापक रहे  सुरेश आजाद  की विदाई समारोह भी आयोजित किया गया, क्योंकि इनका अभी हाल ही में इस विद्यालय से उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर पर स्थानांतरण हो गया था। श्री आजाद को अंग वस्त्र एवं बुके देखकर उनकी विदाई की गई। साथ ही उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक भले ही एक विद्यालय से स्थानांतरित होकर दूसरे विद्यालय चला जाता है , लेकिन काफी दिनों तक उनके पुराने बच्चे उन्हें याद आते रहते हैं। शिक्षक के लिए स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है  l शिक्षक के लिए  तो सारे बच्चे एक समान होते हैं। 


ज्ञान तो एक ऐसा दीपक है जो आपके अंदर अंधेरे को दूर करेगा और दूसरे के रास्ते  को भी रोशन करेगा।  छात्रों की हर सफलता शिक्षक के जीवन का सबसे बड़ा पुरस्कार होती है।  बलवंत कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों की आज हमारे समाज की अत्यंत आवश्यकता है। समानता के साथ ही हमें आगे बढ़ना ट्रैकसूट वितरण एवं विदाई समारोह में सहभागिता करने वालों में शिव जन्म यादव, सुनील कुमार वर्मा , अनम रशीद अंसारी, भोलानाथ भारती, श्रीमती तारा सहाय, श्रीमती पूनम यादव समेत  सैकड़ो ग्राम वासी एवं बच्चे मौजूद रहे।  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रशासक दिनेश कुमार  ने किया , जबकि कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हंसनाथ यादव ने किया।  उन्होंने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया एवं अभिभावकों को यह आश्वासन दिया कि आने वाले समय में विद्यालय परिवार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ