लखनऊ के फीनिक्स, प्लासियों के बगल में सड़क के किनारे है टोपी चाय वाले की दुकान
जयराम अनुरागी
(विशेष संवाददाता)
लखनऊ। ये जो मेरे साथ दिख रहे हैं , वह है टोपी चाय वाले लखनऊ के नाम से मशहूर सुनील कुमार यादव, जिनकी फोनिक्स, प्लासियों के बगल में सड़क के किनारे बन मख्खन और चाय की दुकान है । यहां पर सुबह से देर रात तक लम्बी- लम्बी गाड़ियों का तांता लगा रहता है। बन मख्खन और चाय के शौकीन लोग बहुत दुर - दुर से आते हैं और बन मख्खन और चाय का लुत्फ उठाते हैं। इनकी दुकान पर इनके पांच सर्विस देने वाले कर्मचारी हैं , जो दुकान पर बैठे हुए लोगों से लेकर गाड़ी में बैठे हुए लोगों तक अपनी सर्विस देते हैं।
इनके बारे में वहां बैठे हुए लोगों से जब हमने बात की तो लोगों ने बताया कि इनकी प्रतिदिन की कमाई 20 से 30 हजार रुपए है। जब हमने इनसे जानना चाहा तो इन्होंने कहा कि यदि इतनी कमाईं होती तो मैं बीएमडब्ल्यू से चलता। वैसे कोई अपनी कमाई के बारे में जल्दी बतलाता नहीं है। एक बात के जबाब में इन्होंने बताया कि मेरा टोपी चाय वाले के नाम से एक यूट्यूब चैनल भी है और मैं सरोजिनी नगर से बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा हूं। वैसे इनके बन मख्खन और चाय का कोई जवाब नहीं है। मैं तो जब लखनऊ में रहता हूं तो एक बार इनके बन मख्खन और चाय का लुत्फ जरुर उठाता हूं।



0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.