भक्तिमान पांडेय
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आग लगने से करीब 35 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बढ़ती आग पर काबू पा लिया। आगजनी की यह घटना थाना क्षेत्र के टिकरा गांव की है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को दोपहर के समय गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई जब तक ग्रामीणों को इसकी जानकारी होती आग ने विकराल रूप धारण करते हुए आसपास के खेतों को भी अपनी आगोश में ले लिया।
सैकड़ों की संख्या में किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में रामविलास देवनारायण रामनरेश अशोक सिंह राम सेवक राम मनोरथ राम प्रकाश इजरायल शीतला प्रसाद ओमप्रकाश मनीराम विमल सिंह विजय सिंह उमानाथ द्वारिका नाथ कथा नान्ह आदि किसानों के खेतों में खड़ी करीब सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
वहीं सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक महामंत्री व संजय कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंच कर किसानों का हाल जानते हुए उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी अवगत कराते हुए किसान की हित में बात की व किसानों की हुई फसल नस्ट के लिए अधिकारियों से कार्यवाही करते हुए मुआवजा दिलवाने की बात कही व मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल विकास राय ने कागज की कार्यवाही करते हुए किसान को मुआवजा दिलवाने की बात कहीं है।


0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.