प्रतीकात्मक चित्र |
- देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव की घटना
बांदा। मंगलवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब खेल खेल में भाई बहन 140 फिट गहरे कुएं में गिर गए। लेकिन ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना देने के बाद कुएं में गिरे दोनों बच्चों को सकुशल निकाल लिया और इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों का कहना है कि दोनों बच्चे अब खतरे से बाहर हैं।
देहात कोतवाली अर्न्तगत गुरेह गांव निवासी रवि कुशवाहा का लड़का विहान (2) और लड़की कविता( 5) मंगलवार सुबह खेत में बने कुएं के पास खेल रहे थे तभी दोनों बच्चे एक सौ चालीस फिट गहरे कुएं में गिर गए। बच्चों की चीख पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से करीब डेढ़ घंटे बाद रेस्क्यू कर बच्चों को कुएं से बाहर निकाल लिया। आनन-फानन में एम्बुलेंस से बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद अब बच्चों की हालत में स्थिर है। ग्रामीणों का मानना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि इतनी गहराई में गिरे बच्चे डेढ़ घंटे तक पानी में रहे फिर भी दोनों बच्चे सकुशल निकल आए। वही परिजनों ने बताया की बच्चे खेत में बने कुएं के पास खेल रहे थे तभी दोनों कुएं में गिर गए। वहीं जिला अस्पताल के डाक्टर अभिषेक ने बताया की दो बच्चे कुएं में गिर गए थे जिनको ग्रामीणों द्धारा अस्पताल लाया गया है। बच्चों की हालत अब सही है, उनको भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। दोनों बच्चे अब खतरे से बाहर हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.