- अबकी बार सपा की प्रचण्ड बहुमत की बनेगी सरकार: रितेश कुमार सिंह रिंकू
विशेष संवाददाता सूरज सिंह
बाराबंकी। छोटे लोहिया के नाम से पूरे देश में विख्यात स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में तहसील स्तर पर पार्टी के कद्दावर नेताओं को साईकिल चलाने का आदेश पारित हुआ था। इसी क्रम में दरियाबाद विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह व सपा नेता रितेश कुमार सिंह रिंकू सपा कार्यकर्ताओं के साथ साईकिल शोभायात्रा निकाल पार्टी को नया आयाम देने का काम किया है।
उसी क्रम में छात्र सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल दरियाबाद विधानसभा के प्रबल दावेदार ने अपने क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के भव्य साईकिल यात्रा निकाल पार्टी को मजबूती प्रदान किया। इसी कड़ी में विधानसभा दरियाबाद में जिले का नेतृत्व करने वाले सदस्य विधान परिषद् समाजवादी विचारधारा को छात्र जीवन से आज तक आगे बढ़ाने वाले पार्टी के शानदार एमएलसी राजेश यादव राजू दरियाबाद साईकिल रैली का आगाज किया।
अनिमेष प्रताप सिंह राहुल ने काफिले के साथ नौजवानों की भीड़ देखकर गदगद दिखे और जनसैलाब बता रहा था कि 2022 में मौजूदा सरकार का नामोनिशान नहीं मिलेगा तीन इंजनों की सरकार अब बस कुछ दिनों की मेहमान है। राजेश यादव एमएलसी दिनेश सिंह पूर्व प्रमुख, आशीष सिंह आर्यन के जिंदाबाद नारों से पूरी विधानसभा गूंज उठी।
रितेश कुमार सिंह रिंकू ने कार्यकार्ताओ को सम्बोधित किया कि डबल इंजन की सरकार अब कुछ दिन शेष बची है,अब इनका समय निकट है आप लोगों की मेहनत की बदौलत हम लोग प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगे और अपने नेता अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे और आए हुए सभी क्रांतिकारी साथियों को धन्यवाद दिया, ऐतिहासिक रैली बनाने के लिए सभी क्रांतिकारी समाजवादी साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरेन्द्र प्रताप सिंह,सपा नेता शिवेन्द्र प्रताप सिंह जिलाउपाध्यक्ष युवजन सभा अनुपम जायसवाल, सपा नेता अनिल सिंह, रूपनारायण सिंह रिशु, अंकित सिंह विमल गुप्ता, अखिलेश वर्मा,लवकुश यादव राहुल सिंह, तारिक अंसारी, रोहित यादव, समोद यादव, सौरभ यादव, दुर्गेश सिंह, अमित सिंह, केके यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नरैनी में सपाईयों ने निकाली साईकिल यात्रा
नरैनी/बांदा। विधानसभा के नरैनी में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निर्देशानुसार स्वर्गीय जानेशवर मिश्र का जन्मदिन साईकिल यात्रा निकालकर भाजपा सरकार की कुनीतीया एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों को बता कर मनाया गया। जिसमे समाजवादी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष रामकिशोर राजपूत नरैनी, विधानसभा के आवेदक हरीशचंद्र सोनकर, हनीफ पूर्व जिला महासचिव जगमोहन यादव गौरव तिवारी पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह श्याम शरण पटेल लालू यादव नगर अध्यक्ष फखरूदीन शेख जी सगीर खॉन मयंक सोनकर आदि उपस्थित रहे।
सपा के पूर्व विधायक के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल यात्रा
बबेरु/बाँदा। गुरूवार को समाजवादी लोहिया विचारक एवं पूर्व मंत्री जनेश्वर प्रसाद मिश्र की जयंती के अवसर पर सपाइयों के द्वारा साइकिल यात्रा निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाए गए है। जिसमें सपा के पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में समाजवादी लोहिया विचारक पूर्व मंत्री जनेश्वर प्रसाद मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन पर सपा कार्यालय से शुरुआत करके बबेरु कस्बे के मुख्य सड़कों पर पर साइकिल यात्रा निकाली गई है।
और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता साइकिल पर सवार होकर हाथ में सपा का झंडा लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कस्बे में साइकिल यात्रा निकालकर श्री मिश्र की जयंती मनाई है। उधर अनिल यादव पूर्व सीबीआई अधिकारी के अगुवाई में भी सपा कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल यात्रा निकाली गई है। और सपा के दो नेताओं द्वारा पूर्व मंत्री जनेश्वर प्रसाद मिश्र की जयंती साइकिल यात्रा निकालकर मनाई गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, ज्ञान यादव, अखिलेश पाल, दिलीप सोनी, लाखन निषाद के.के महंत सहित हजारों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
सपाइयों ने साइकिल चलाकर जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई
पैलानी/बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पटेल पर आज लोहिया विचारक जनेश्वर मिश्रा की जयंती के शुभ अवसर पर वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार काला किसान कानून नौजवानों की बढ़ती बेरोजगारी महिलाओं पर अत्याचार आजम खान का कानूनन शोषण समाजवादियों पर फर्जी मुकदमे बढ़ती पेट्रोल डीजल सरसों के तेल के दाम बढ़ते दाम आदि जन समस्या के विरोध में ब्रजेश पटेल प्रभारी विधानसभा तिंदवारी एवं अमर सिंह यादव अध्यक्ष विधानसभा के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई।
जिसमें मुख्य रूप से अशोक सिंह गौर तथा अच्छेलाल निषाद रहे। सपा की साइकिल रैली पैलानी तहसील से जसपुरा ब्लॉक तक रही। इस दौरान भाथा गांव में सीओ सदर सत्य प्रकाश शर्मा से सपाइयों की नोक झोंक भी हुई। रैली में संतराम बाल्मीकि, नारायन दास यादव, आरके निषाद, सभाजीत यादव, शिवबली निषाद सहित कई दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.