- प्रदेश मंत्री बनाए गए मनोज जैन
बांदा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल व वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा ने संयुक्त विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रविकांत गर्ग (अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश) की सहमति से बांदा के राजकुमार गुप्त राज पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद बांदा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उप्र व व्यापारी नेता मनोज जैन प्रदेश मंत्री उप्र के पद पर मनोनीत किया गया है।
उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि विभिन्न संगठनों पदाधिकारियों व व्यापारियों के साथ समन्वय व सहयोग के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी का कुशलता के साथ निर्वहन करेंगे उनके मनोनयन पर समाजसेवी अमित सेठ भोलू, व्यापारी नेता सुधीर शूरसेन, प्रदीप जडीया, योग गुरु प्रकाश साहू, संतन भैया अवधेश कपूर राकेश गुप्ता दद्दू सभासद, नईम नेता, अमित कुमार मनीष, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती अंजू गुप्ता, पंकज अग्रवाल, वीरेंद्र साक्षी, राजकुमार गर्ग, राजीव पुरवार, मोतीलाल लालवानी, सीए आलोक जैन आदि ने अपार हर्ष प्रकट करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं बधाई प्रदान की हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.