Barabanki News : कच्ची दीवाल गिरने से बाप बेटे की मौत परिजन में मचा कोहराम



मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने अधिकारियों से दूरभाष पर की बात जल्द से जल्द पी एम करवाने को कहा

भक्तिमान पाण्डेय

बाराबंकी। रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में दीवाल गिरने से बाप बेटे की मौत। प्राप्त जानकारी अनुसार अरविन्द कुमार यादव पुत्र स्व राम लाल, 35 वर्ष व बेटा मिथिलेश कुमार यादव पुत्र अरविन्द कुमार यादव 8 वर्ष निवासी ग्राम बसायगपुर मजरे ढेमा तहसील रामसनेही घाट थाना असन्द्रा की दीवार गिरने से बाप बेटे दोनों की दबने से मौत हो गयी। घटना 16 सितम्बर रात की है, रात से ही हो रही रुक रुक के मूसलाधार बारिश व तेज हवा से कच्ची दीवाल गिरने से बाप बेटे की मौत हो गई।

वहीं अरविन्द कुमार का भाई परविन्द सुबह 5 बजे उठा उसने देखा कि दिवाल व छप्पर गिरा है। ओर भाई भतीजे वहां नहीं है तो उसने भाई व भतीजे को तलाशना शुरू किया कि कहां गए दोनों। अगल बगल के लोगों से पूछने पर बताया कि हम लोगों के यहां नहीं है। तब पड़ोस के लोगों ने मलबे को हटाना शुरू किया उसके बाद एक साथ लेटे पिता पुत्र दोनों मृत मिलें। मृतक अरविन्द कुमार के तीन बेटे है  उसने से  मिथिलेश कुमार मंझला बेटा था। 

मृतक अरविन्द कुमार परिवार का इकलौता कमाऊं ब्यक्ति था, मृतक अरविन्द के परिवार में पत्नी प्रतिमा,दो छोटे बेटे और मां है। वहीं परिवार के साथ  क्षेत्र में एक साथ दो मौत देखकर कोहराम मचा हुआ है परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। 

घटना की सूचना मिलते ही रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना किसी ने क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव को दी तभी भारी बारिश पड़ रही थी और  प्रात 7: 30 बजे बसायग पुर मृतक के परिजनों के बीच विधायक रामचंद्र यादव ने पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढ़स बंधाया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।विधायक रामचंद्र यादव ने दूरभाष पर सूचित करते हुए पुलिस व तहसील प्रशासन को घटना स्थल पर शीघ्र पहुंचने का निर्देश दिया। विधायक ने उपस्थित रहकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाराबंकी जिला मुख्यालय भेजवाया।

विधायक रामचंद्र यादव ने जिलाधिकारी बाराबंकी से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की जानकारी देते हुए शीघ्र पोस्टमार्टम किये जाने हेतु सीएमओ बाराबंकी को निर्देशित करने के लिए वार्ता की। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा दैवीय आपदा के तहत मृतक आश्रित परिवार के भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश यादव व कास्टेबल अभिमन्यु पाल ने शव का पंचनामा भर कर पी एम के लिए शव को जिला मुख्यालय भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ