- घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडमयी स्थित गौशाला के पास तेज रफ्तार मोटर साइकिल की टक्कर होने की वजह वजह से आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर मौके कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पड़मई गांव के निकट गौशाला के पास नरैनी तरफ से जा रहे सुरेंद्र यादव पुत्र रामसुफल 30 वर्ष निवासी पल्हरी थाना नरैनी अपने भांजे शिवम यादव 25 वर्ष पुत्र वीरेंद्र थाना बिंदकी जनपद फतेहपुर दोनों लोग नरैनी बैंक से वापस होकर अपने गांव जा रहे थे तभी अतर्रा की तरफ से आ रहे राजबहादुर पुत्र रामऔतार 42 वर्ष निवासी पचोखर थाना अतर्रा, ओमप्रकाश पुत्र नीबूलाल 30 वर्ष निवासी महोतरा थाना अतर्रा व सुरेश 29 वर्ष निवासी भग्गू का पुरवा तीनो लोग एक ही बाइक से नरैनी की ओर आ रहे थे।
तभी पड़मई गाव के पास गौशाला के निकट तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की आमने सामने सीधी टक्कर हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस एसएसआई धर्मेंद सिंह ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जिसमें सुरेंद्र यादव व सुरेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । राजबहादुर व ओम प्रकाश की गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा शिवम के मामूली चोटें आई। मृतक के परिजनों को 1 घंटे बाद घटना की जानकारी हुई तभी अस्पताल पहुंचे। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह ने शवों का पंचनामा भरकर पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेजा। घटना की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य नरैनी में पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने घायलों का हाल चाल जाना।
नरैनी पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने घायलों को जिला अस्पताल ले जाने के लिये आग्रह किया। लेकिन अस्पताल की 102 नम्बर एम्बुलेंस चालक संदीप पटेल व चाँदबाबू ने घायलों को ले जाने से साफ मना कर दिया। या लापरवाही से घायल एक घण्टे तक अस्पताल में पड़े तड़पते रहे। इसके बाद 108 नम्बर एम्बूलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.