NEWS 01- व्यापार मंडल की बैठक में, सर्वसम्मति से चुने गए युवा पदाधिकारी
- निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा व संघर्ष करने का लिया संकल्प
तिंदवारी(बाँदा)। कस्बे की उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बुधवार की शाम मां कालका मन्दिर स्थित मैरिज हाल पर सम्पन्न हुई। जिसमें जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी जिला महामंत्री कमलेश गुप्ता व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद एवं जिला उपाध्यक्ष शंकर सिंह परिहार के नेतृत्व में तिंदवारी उद्योग व्यापार मंडल के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें कस्बे के व्यापारियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर राहुल गुप्ता , महामंत्री पद पर रजनीश गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार गुप्ता का चयन किया।
जंहा सभी व्यापारियों ने नए युवा पदाधिकारियों का स्वागत एवं शुभकामनाएं दीं।वही निर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प व संघर्ष की बात कही। जिला उपाध्यक्ष शंकरसिंह परिहार ने चुने गए नए युवा पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापार मंडल में युवाओं के जुड़ने से नगर उद्योग व्यापार मंडल और मजबूत होगा। वही जिला संगठन महामंत्री कैलाश शिवहरे ने कहा कि पदाधिकारियों का चयन व्यापारियों के हितों की रक्षा करने व उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए होता है जिस पर चुने गए नए युवा पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए नगर उद्योग व्यापार मंडल को और मजबूत बनाएंगे।
इस मौके पर कमलाकांत त्रिवेदी, पूर्व नगर महामंत्री मनीष गुप्ता, रामबाबू सोनी, धनश्याम गुप्ता, सुनील तिवारी, अशोक गुप्ता, रवि गुप्ता, बौवन गुप्ता, सुशील गुप्ता, जगतपाल सिंह, ननकू गुप्ता, अकबर खान, गंगाराम कुशवाहा, नमन गुप्ता सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
NEWS 02-महिला की शिकायत पर डीएम ने चिकित्सक के विरूद्ध दिए कार्यवाही के निर्देश
बांदा। गुरूवार को जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुराग पटेल के समक्ष दर्शनिया पत्नी राम औतार निवासी मवई बुजुर्ग, जिला बांदा उपस्थित हुई। प्रार्थी द्वारा बताया गया कि प्रार्थी का पति रामऔतार 26 अक्टूबर से जिला अस्पताल बांदा में भर्ती है, जो टाईफाइड बुखार से पीड़ित है। डाक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है। डाक्टरों द्वारा कुछ दवायें अस्पताल से दिये है और कुछ दवायें बाहर से लिखा था। जिसे प्रार्थी द्वारा 1300 रू0 की दवाई बाहर से मगवाई गई थी।
साथ ही यह भी बताया कि प्रार्थी एक गरीब महिला है, प्रार्थी के बाल-बच्चे भी नहीं है। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल अपनी गाड़ी से उसको अस्पताल भेजा और जो दवाई पैसो से मगवाई गई थी, उसके पैसे भी वापस दिलाये। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल दूरभाष से निर्देशित किया गया कि तत्काल सम्बन्धित डाक्टर से प्रार्थी को पैसा दिलाये तथा सम्बन्धित डाक्टर के विरूद्ध जांच कर कार्यवाही करें।
NEWS 03-शिकायत को समझकर करें गुणवत्ता पूर्ण निस्तारणः एडीएम
- नवागन्तुक एडीएम ने की आनलाईन शिकायतों की समीक्षा
बांदा। नवागन्तुक अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन प्रथम स्तर अधिकारी, जिलाधिकारी सन्दर्भ, ऑन लाइन डिफाल्टर, सम्पूर्ण समाधान दिवस सन्दर्भ, भारत सरकार पी0जी0 पोर्टल सन्दर्भ की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने सम्बन्धित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम प्रार्थना पत्र को ठीक से पढें और समझे इसके बाद शिकायतकर्ता की सुने फिर गुणवत्ता परक निस्तारण करें।
उन्होंने प्रदेश स्तर जिले की रैंकिक पूंछी तो बताया गया कि 50वीं है। उन्होंने कहा कि 01 नवम्बर तक यदि किसी भी विभाग का सन्दर्भ डिफाल्टर रहा तो सीधे शासन को पत्राचार कर दिया जायेगा क्योंकि इसके नोडल अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 होते हैं। लापरवाही कतई बर्दाश नही की जायेगी क्योंकि जन शिकायतों का निस्तारण सरकार की सर्वाच्च प्राथमिकताओं में से एक है। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त हो रही शिकायतों का निस्तारण (जनसुनवायी समाधान) पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है।
NEWS 04-किसानां को प्रदान की गई निःशुल्क बीजों की किट
ओरन/बांदा। किसानों को निःशुल्क मिनी किट वितरण कार्यक्रम बृहस्पतिवार को राजकीय कृषि बीज भंडार बिसंडा में मिनी किट वितरण के लिए क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा व ब्लाक प्रमुख बिसंडा शम्भू प्रसाद कोटार्य की उपस्थिति में इनके कर कमलों द्वारा आयोजन किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन विधायक कि अपरिहार्य कारणों से बिसंडा नहीं आ पाए। इसीलिए ब्लाक प्रमुख बिसंडा शम्भू प्रसाद, राजेश सिंह परिहार पूर्व जिला महामंत्री भाजपा के द्वारा राजकीय कृषि बीज भंडार बिसंडा में सरसों, अलसी, मसूर का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में इंद्रजीत सिंह पूर्व प्रधान रानीपुर, राजेंद्र मिश्रा पारा, विभिन्न ग्राम पंचायतों को सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। विभागीय कर्मचारी चन्द्रपाल सिंह एसएमएस अतर्रा, बृजकिशोर बीज गोदाम प्रभारी बिसंडा, जितेन्द्र कुमार शिवहरे बी टी एम, रामपाल, टी ए सुदर्शन टीए, महेन्द्र कुमार एटीएम, अनंतराम कुशवाहा पूर्व प्रभारी, प्रेमलाल कम्प्यूटर आपरेटर उपस्थित रहे।
साथ ही राजकीय कृषि बीज भंडार अतर्रा में नरैनी विधायक राजकरन कबीर के द्वारा मसूर सरसों के मिनी किट किसानों को निशुल्क वितरित किए गए। जिससे क्षेत्र के सैकड़ों किसान लाभान्वित हुए .रामप्रकाश प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार अतर्रा, शिवाधार टीए उपस्थित रहे।
NEWS 05- गरीब महिला की जमीन में कब्जा कर रहा दबंग, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
बांदा। यूपी की योगी सरकार में भमाफियाओं की दबंगई सिर चढ़कर बोल रही है। सत्ता पक्ष से जुड़े छुटभैये नेता भी जमकर रौब गांठ रहे हैं। इनकी दबंगई के चलते आस-पास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ऐसा ही एक मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल के पास का है। जहां एक गरीब महिला की जमीन पर एक दबंग द्वारा न्यायालय में वाद दायर होने के बाद भी कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित महिला ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
डीएम को दिये शिकायती पत्र में जिला अस्पताल गेट नंबर 2 सिविल लाईन निवासी श्रीमती अंजना सिंह पत्नी शिवराम सिंह ने बताया है कि उसके बगल में रमेशचन्द्र लखेरा नाम व्यक्ति द्वारा पिछले 4 वर्षों से सरकारी जमीमन पर कब्जा कर लिया गया है। उक्त दबंग व्यक्ति द्वारा उनको व उनके पति को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। उक्त दबंग द्वारा उनकी जमीन को हड़पने की नियत से सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराकर कब्जे की कोशिश की जा रही है। जबकि उक्त जमीन से संबंधित वाद न्यायालय में दायर है। उन्होंने डीएम सहित आला अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की है।
NEWS 06 - बाइक सवार युवक अन्ना मवेशियों से टकराकर घायल
बबेरू/बाँदा। बबेरु कस्बे के औगासी की रोड पेट्रोल पम्प के पास बाइक सवार अन्य मवेशियों से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वन बरौली गांव के रहने वाले अरविंद कुमार पुत्र जगनंदन यादव बुधवार की रात बबेरू से बाइक से वापस अपने घर बन बरौली गांव जा रहा था। तभी पेट्रोल पम्प के पास अचानक बाइक के सामने आना मवेशी आ गए, जिससे अन्य मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया जैसे ही राहगीरों ने देखा तो परिजनों को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां पर डाक्टर द्वारा उपचार करने के बाद हाथ में गंभीर चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.