अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
ओरन/बांदा। किसानों को निःशुल्क मिनी किट वितरण कार्यक्रम बृहस्पतिवार को राजकीय कृषि बीज भंडार बिसंडा में मिनी किट वितरण के लिए क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा व ब्लाक प्रमुख बिसंडा शम्भू प्रसाद कोटार्य की उपस्थिति में इनके कर कमलों द्वारा आयोजन किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन विधायक कि अपरिहार्य कारणों से बिसंडा नहीं आ पाए। इसीलिए ब्लाक प्रमुख बिसंडा शम्भू प्रसाद, राजेश सिंह परिहार पूर्व जिला महामंत्री भाजपा के द्वारा राजकीय कृषि बीज भंडार बिसंडा में सरसों, अलसी, मसूर का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में इंद्रजीत सिंह पूर्व प्रधान रानीपुर, राजेंद्र मिश्रा पारा, विभिन्न ग्राम पंचायतों को सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।विभागीय कर्मचारी चन्द्रपाल सिंह एसएमएस अतर्रा, बृजकिशोर बीज गोदाम प्रभारी बिसंडा, जितेन्द्र कुमार शिवहरे बी टी एम, रामपाल, टी ए सुदर्शन टीए, महेन्द्र कुमार एटीएम, अनंतराम कुशवाहा पूर्व प्रभारी, प्रेमलाल कम्प्यूटर आपरेटर उपस्थित रहे।
साथ ही राजकीय कृषि बीज भंडार अतर्रा में नरैनी विधायक राजकरन कबीर के द्वारा मसूर सरसों के मिनी किट किसानों को निशुल्क वितरित किए गए। जिससे क्षेत्र के सैकड़ों किसान लाभान्वित हुए .रामप्रकाश प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार अतर्रा, शिवाधार टीए उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.